Latest Updates
-
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम
गर्मियों के सीजन में चेहरे से निकलने वाले तेल को ऐसे करे कंट्रोल..
हालांकि गर्मियां आते ही हमें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है, खास तौर पर स्किन की समस्या से। गर्मियों में मुंहासों और रेशेज की समस्या से गुजरना बहुत ही सामान्य सी समस्या है। लेकिन इससे बड़ी समस्या भी है। चेहरे से तेल निकलने की। हम सभी चेहरे पर अतिरिक्त तेल की समस्या से परेशान रहते हैं, विशेष रूप से गर्मियों में।
तापमान बढ़ने के कारण आपके शरीर से अतिरिक्त तेल निकलने लगता है जो चेहरे पर जमा होने लगता है जिससे आपकी त्वचा तैलीय दिखने लगती है। जिस वजह से चेहरा चिपचिपाहट और ऑयली सा दिखने लगता है। निश्चित रूप से हम सभी को चेहरे पर आई हुई ये अतिरिक्त चमक अच्छी नहीं लगती।
खैर, यदि आप त्वचा पर अतिरिक्त तेल जमने की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको गर्मियों में चेहरे की त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए कुछ आसान उपाय बता रहे हैं।

अल्कोहल रगड़ें
सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार बहुत थोड़ी मात्रा में अल्कोहल का उपयोग करके आप चेहरे पर तेल के कारण आने वाली अतिरिक्त चमक को दूर कर सकते हैं। थोड़ी मात्रा में अल्कोहल लें और कॉटन बॉल की सहायता से इसे चेहरे पर लगायें। प्राकृतिक तरीके से सूखने दें और बाद में थोडा सा फेस पाउडर लगायें।

क्लीन्जर लगाएं
चेहरे पर तेल के कारण आने वाली अतिरिक्त चमक से छुटकारा पाने के लिए आप क्लीन्जर्स का उपयोग कर सकते हैं। आपको उच्च सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लीन्ज़र्स का उपयोग करना चाहिए क्योंकि यह त्वचा को सूखा और कोमल रखता है।

मेटीफाइंग प्राइमर
यदि आप कही यात्रा कर रहे हैं और अतिरिक्त तेल को दूर रखना चाहते हैं तो आप मेटीफाइंग प्राइमर का उपयोग कर सकते हैं। बाज़ार में बहुत प्रकार के मेटीफाइंग प्राइमर उपलब्ध है जो चेहरे पर आने वाले अतिरिक्त तेल को सोखने में सहायता करता है।

फेस मास्क
चेहरे पर जमा हुए अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए फेस मास्क का उपयोग किया जा सकता है। आपको चारकोल, ओट्स या सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस मास्क का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा सूखी और कोमल रहती है। चेहरे की त्वचा के तेल को नियंत्रित करने के लिए मिट्टी का मास्क सबसे अच्छा होता है।

दूध लगाएं
तैलीय त्वचा की समस्या से लड़ने के लिए और अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कच्चे, ठंडे दूध का उपयोग करें। दूध में उपस्थित मैग्नीशियम त्वचा को साफ़ और कोमल बनाये रखता है।

ब्लॉटिंग पेपर यूज में ले
मेकअप करने से पहले ब्लॉटिंग पेपर का उपयोग करने से चेहरे से अतिरिक्त ऑइल निकल जाता है। मॉस्चराइज़र लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर लेकर उसे चेहरे पर रख दें। टिश्यू पेपर चेहरे पर जमा हुआ से अतिरिक्त तेल और नमी सोख लेता है।

उचित फाउंडेशन चुनें
जब आप ऑयली त्वचा के लिए फाउंडेशन चुनें तो ध्यान रहे कि ये आपकी त्वचा के अनुसार होना चाहिए। चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए मिनरल पाउडर फाउंडेशन भी अच्छा विकल्प है। इसके अलावा मेटीफाइंग फाउंडेशन भी तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त है।

हेवी क्रीम न लगायें
आपको चेहरे पर हेवी क्रीम्स नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और त्वचा पर अधिक तेल निकलने लगता है। गर्मियों के मौसम में दिन तथा रात के समय हेवी क्रीम न लगायें।

वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाएं
वाटर बेस्ड मेटीफाइंग सनस्क्रीन आपके ऑयली स्किन को शाइनफ्री रखने में मदद करता है। गमिर्यों में कम से कम SPF30++ सनस्क्रीन लगाना ही चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
