Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चेहरे के पोर्स क्यो हो जाते है बड़े और कैसे करें इनकी सफाई?
चेहरा हर शख्स की पर्सनेलिटी की पहचान होता है, इसलिए हर कोई अपने चेहरे की देखभाल और सुंदरता के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते है। इसलिए चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए खूब सारे जतन भी करते हैं। इसके बावजूद हर कोई किसी न किसी चेहरे की समस्या से परेशान है। इन्हीं में से एक है चेहरे पर पोर्स का होना। वैसे तो हर किसी के चेहरे पर पोर्स होते है। लेकिन इसके बावजूद भी बहुत सारी कमियां रह जाती है। इनमें से एक है स्किन पर पोर्स का गहरे हो जाना, जिससे चेहरे पर भद्दे गड्ढे दिखाई देते हैं।
इसी के साथ इन पोर्स में गंदगी भी भरती है जो पिंपल्स और ब्लेकहेड्स का कारण भी बनते हैं। चेहरे पर दिखने वाले खुले रोम छिद्र अगर ज्यादा गहरे हो जाएं, तो आपकी खूबसूरती खराब करते हैं और आपको परेशान भी करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है इन बड़े स्किन पोर्स का कारण और कैसे ठीक कर सकते हैं इस समस्या को।

क्यों बड़े हो जाते हैं चेहरे के रोम छिद्र
स्किन पोर्स खुलने का कारण त्वचा की अच्छे से सफाई ना होना भी हो सकता है। इसके अलावा त्वचा पर रोमछिद्र इसलिए होते है ताकि चेहरे जरूरत पड़ने पर रोमछिद्र स्वत: खुल जाते है और बंद हो जाते हैं। इस क्रिया के लिए त्वचा में विशेष प्रकार का लचीलेपन का गुण होता है। कई बार केमिकलयुक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स और प्रदूषण के कारण त्वचा का ये लचीलापन खो जाता है। ऐसे में चेहरे के रोमछिद्र खुल तो जाते हैं मगर बंद नहीं हो पाते हैं।
इसके अलावा पोर्स होने की एक वजह पिंपल्स भी होते है। पोर्स को छिपाने के लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेती है, लेकिन ये एक टेम्पररी तरीका है अगर आप इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहती हैं तो कुछ असरदार घरेलू नुस्खों को जरूर अपलाई करें।

कैसे करें पोर्स की सफाई
चेहरे के पोर्स तब बड़े नजर आने लगते है। जब उनमें गंदगी, तेल, या बैक्टीरिया, उनमें भर जाते हैं और सूजन पैदा करने लगते हैं। अगर रोमछिद्र में गंदगी भरी होगी, तो चाहकर भी रोमछिद्र बंद नहीं हो पाएंगे। इसलिए इनकी सफाई बहुत जरूरी है। चेहरे के रोम छिद्रों को किसी अच्छे या सॉफ्ट क्लींजर को रूई के फाहे या कॉटन स्वैब में लगाकर चेहरे के रोमछिद्रों को अच्छी तरह साफ करें। आप चाहे तो रोमछिद्रों की सफाई के लिए नेचुरल क्लींजर से सफाई कर सकते हैं।

गुलाबजल से पोर्स को साफ करें
पोर्स को बंद और साफ करने के लिए गुलाब जल से चेहरे को साफ करें। गुलाब जल में आधा चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच लेमन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे ओपन पोर्स की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

दही भी लगाएं
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड पोर्स में मौजूद गंदगी को दूर करता है और उन्हें टाइट करती है। एक बड़ा चम्मच दही लेकर उसे अपने चेहरे पर लगा लें। और 10 मिनट बाद गीले साफ तौलिये से साफ कर दें। और फिर चेहरे को धो लें। दही चेहरे पर एंटी एजिंग एजेंट की तरह काम करता है।

आइस क्यूब का प्रयोग
आइस क्यूब को चेहरे पर हल्के-हल्के लगाने से चेहरे के खुले पोर्स बंद होने लगते हैं। इससे त्वचा खूबसूरत भी दिखने लगती है। रात को सोने से पहले 15-20 सैकेंड आइस क्यूब चेहरे पर लगाएं।

टमाटर का रस
टमाटर के रस से चेहरे की कुछ देर के लिए मसाज करें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से पोर्स धीरे धीरे बंद होते जाएंगे।

पपीता फेसपैक
पपीते के पेस्ट में शहद और कच्चा दूध मिलाकर पैक बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा में कसाव आएगा और पोर्स का आकार छोटा होगा।



Click it and Unblock the Notifications
