Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बढ़ती उम्र के साथ जवां दिखने के लिए इन 5 एंटी एजिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
30 साल के बाद चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण देखने को मिलते है लेकिन कुछ महिलाओं समय से पहले ही उम्रदराज दिखने लगती है। ऐसे में एंटी एजिंग स्किनकेयर करना जरुरी हो जाता है।

एंटी एजिंग रुटीन को फॉलो करने से चेहरे पर एंटी एजिंग के प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही त्वचा जवां और निखरी बनी रहती हैं। चलिए जानते है एंटी एजिंग स्किनकेयर रुटीन के बारे में जिससे स्किन बनेगी जवां।

फेस क्लींजिंग
स्किनकेयर रुटीन में सबसे जरुरी फेस क्लींजिंग होता है। समय पर फेस क्लींजिंग करने से चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने कम हो जाते है। फेस क्लींजिंग करने से चेहरे पर जमा धूल और तेल हट जाता है जिससे त्वचा में चमक देखने को मिलती है। फेस क्लींजिंग करने के आप एंटी एजिंग फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते है।

सनस्क्रीन
चेहरे की देखभाल करने के लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। सनस्क्रीन सूरज की हाानिकारक किरणों से स्किन को बचाता है। सनस्क्रीन में एसपीएफ की मात्रा पाई जाती है जिससे चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हट जाते है।

सीरम
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है। सीरम का इस्तेमाल करने से चेहरे की मृत कोशिकाएं जवां हो जाती हैं। स्किन की केयर के लिए आप नाइट सीरम का इस्तेमाल भी कर सकती है।

मॉइश्चराइजर
बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते है। ड्राई स्किन हो या फिर ऑयली स्किन हो, आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

आई क्रीम
बढ़ती उम्र के लक्षण सबसे ज्यादा आंखों के आसपास देखने को मिलते है। आंखों के आसपास झुर्रियां, बारीक लाइन और काले घेरे देखने को मिलते है। इससे चेहरा उम्रदराज लगता है। ऐसे में आपको स्किन केयर के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे डार्क सर्कल और झुर्रियां कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
