Latest Updates
-
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान
भाग्यश्री ने शेयर किया ग्लोइंग स्किन का राज, डार्क सर्कल्स और पिग्मेंटेशन के लिए भी दिए टिप

अगर आप अपनी स्किन से संबंधित सभी समस्याओं के लिए प्राकृतिक तरीकों पर भरोसा करते हैं। और आंखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल्स और पिग्मेंटेशन के लिए घरेलु उपचारों को तलाश रहे हैं। तो आपकी इस समस्या का समाधान बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर एक आसान तरीका शेयर किया है। जिसके साथ उन्होने कैप्शन में लिखा है, "मैं इसे अक्सर तब करती हूं जब मैं यात्रा से या लंबी शूटिंग के बाद थक जाती हूं।"
वीडियो में एक्ट्रेस पत्ते से एलोवेरा जेल निकालते हुए दिखाई दे रही हैं। जिसे निकालकर उन्होने एक बाउल में रख दिया है। इसके बाद, उसने केले को छिलकर जेल में मिला दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे लगा लिया। और अपने फैंस को सुझाव दिया कि "इसे लगाएं और 20 तक ऐसे ही छोड़ दें। और इसके बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।"

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताया कि हमारी आंखों के नीचे की स्किन बहुत नाजुक होती है। एलोवेरा और केले का मिश्रण डार्क सर्कल्स और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करने के अलावा इसे मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
स्किन स्पेस्लिस्ट के मुताबिक केले और एलोवेरा जेल मॉइस्चराइजिंग होता हैं, अंडर-आई बैग और सर्कल के इलाज में भी मदद करता है। इसके अलावा, विशेषज्ञ ने कहा कि केला पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं क्योंकि इसमें "पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए, बी, सी, ई, पोटेशियम, आइरन और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो स्किन के लिए फायदेमंद है। एलोवेरा स्किन की नमी में सुधार करता है, और सूजन को कम करने में भी मदद करता है।
इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी क्लिन और मॉइस्चराइज स्किन का राज शेयर किया था। जिसके लिए वो जई, शहद और दूध से बने एक DIY पैक का यूज करती है, जिसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर किया है। आइए आपको बताते हैं कि आप ये DIY फेस पैक कैसे बना सकते हैं।
सामग्री
ओट्स पाउडर
शहद
दूध
बनाने का तरीका
इस फेस पैक को बनाने के लिए ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें और इसे किसी बोतल में भरकर रख लें ताकि इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सके। एक कटोरी में ओट्स, शहद और दूध डालकर मिला लें। और पेस्ट बनने तक घोलते रहें। आपका फेस पेक तैयार है। अब इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और अच्छे से सूखने दें। पानी से धोने से पहले इसे हल्के हाथों से स्क्रब कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
