Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अलाया ने शेयर किया चेहरे की पफीनेस को कम करने का घरेलू तरीका- कॉफी फेस स्क्रब समेत ये टिप्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला बी टाउन में अपनी ग्लोइंग और टाइट स्किन के लिए जानी जाती हैं। अलाया अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए काफी घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं। अलाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अलाया फर्नीचरवाला ने एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में अलाया ने कॉफी फेस स्क्रब के बारे में फैंस को बताया है।

अलाया फर्नीचरवाला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- चेहरे पर सुबह के समय हमेशा चेहरे पर पफनेस देखने को मिलता है। इसलिए हाल ही में इसके लिए मैंने स्क्रब ढूंढा है। यें स्क्रब आपके चेहरे की पफीनेस को कम करता है। साथ ही स्किन को सोफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। अलाया ने बताया है कि अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए वह इस मास्क का इस्तेमाल करती हैं।
अलाया ने फेस मास्क बनाने के लिए 5 चीजों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने सबसे पहले दो चम्मच कॉफी पाउडर लें। 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच ओलिव ऑयल, 1 चम्मच शहद और एक चम्मच दूध लें। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को ज्यादा मोटा या ज्यादा पतला ना बनाएं। इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। अलाया ने यह भी बताया है कि कई बार यह स्क्रब चिपचिपा हो जाता है। हल्के हाथों से स्क्रब करें स्क्रब करने के बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
View this post on InstagramA post shared by Alaya F (@alaya.f) on
कॉफी फेस पैक के फायदे
कॉफी फेस का इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो के लिए किया जाता है। साथ ही यह पैक चेहरे की पफीनेस को कम करता है। कॉफी में पाया जाने वाला कैफिन त्वचा को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। मास्क में यूज चीनी आपकी डेड स्किन सेल्स को भी हटाने में मदद करता है। ओलिव ऑयल और शहद स्किन को हील करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
