Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
विंटर में स्किन को बनाना है नेचुरल ग्लोइंग, तो ऐसे इस्तेमाल करें आंवला फेस पैक
आयुर्वेद के अनुसार, आंवला एक ऐसा फल है, जिसके कई सारे लाभ हैं। आंवला ना सिर्फ कई तरह के रोगों के लिए औषधि के रूप में भी काम करता है, बल्कि स्किन और हेयर केयर में भी आंवला को बेहद गुणकारी मनाया गया है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल, और न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है सर्दियों में आंवला केवल सेहत की नहीं बल्कि स्किन को भी निखारता है। जी हां, सर्दियों के मौसम में स्किन केयर में आंवले का इस्तेमाल करके आप ग्लोइंग और स्पॉटलैस स्किन पा सकते है। इसके एंटी-एजिंग गुण रिंकल्स और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मदद करते है। जिससे आप यंग लुक पा सकते है। यहां हम आपको बताएंगे विंटर सीज़न में स्किन केयर में आप किस तरह आंवले का इस्तेमाल कर सकते है।

एक्ने से मुक्ति दिलाए आंवले का रस
क्या आप भी उन लोगों में शामिल है, जो सर्दियों के मौसम में एक्ने की समस्या से परेशान रहते है। और इससे निजात पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडेक्ट का सहारा लेते है। तो आपको बतादें कि इन हार्मफुल कैमिकल वाले ब्यूटी प्रोडेक्ट की बजाय अगर आप स्किन केयर में आंवले को शामिल करती है तो ये आपके लिए ज्यादा असरकारक रहेगा। आपको बस इतना करना है कि एक आंवला लेना है और उसका रस निकालकर चेहरे पर लगाना है। फिर चेहरे को 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लेना है।

डार्क स्पॉटस कम करें आंवला और हल्दी का फेस
सर्दियों में आंवला और हल्दी का फेस पैक भी जादुई असर दिखा सकता है। ये एक्ने, ब्लैकहेड्स और डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए सर्दियों में स्किन केयर का बेस्ट नुस्खा हो सकता है। इस पैक को बनाना बहुत आसान है, बस 2 चम्मच आंवला पाउडर लें। फिर इसमें 2 चम्मच हल्दी और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाए। फिर इस पैक को फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद ताजे पानी से धो लें।

ड्राई स्किन के लिए आंवला और शहद से बनाए फेस मास्क
अगर आप सर्दियों के मौसम ग्लोइंग और निखरी त्वचा पाना चाहते है और खासकर ड्राई स्किन से छुटकारा पाना चाहते है तो आप आंवला और शहद का फेस मास्क भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आंवले के रस में पपीते का गूदा और शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। फिर 10-15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन का मॉइश्वर लंबे समय तक बरकरार रहेगा और आपकी स्किन सर्दियों में भी सॉफ्ट और शाइनिंग नजर आएगी।

मॉइश्चर बनाए रखें आंवला और दही का फेस पैक
सर्दियों में ठंडी हवा के कारण स्किन ड्राई हो जाती है और उसका मॉइश्चर चला जाता है। कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है ड्राई स्किन पर व्हाइट पेचेज हो जाते है ऐसे में मॉइश्चर बरकरार रखने के लिए आंवला और दही का पैक मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच दही मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इस फैस पैक के इस्तेमाल से स्किन पर नजर आने वाले दाग-धब्बे भी साफ हो सकते है।

ग्लोइंग स्किन देगा आंवला और एलोवेरा का फेस पैक
जो महिलाएं सर्दियों के मौसम में स्किन की रंगत गायब होने से निराश रहती है। उनके लिए इस सीज़न में निखरी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आंवला और एलोवेरा जैल का फेस पैक बेस्ट ऑप्शन है । इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जैल मिलाए। फिर इन दोनों को अच्छे से मिक्स करके 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें और चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
