Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्कीन की खोई चमक लौटाएंगे चिया सीड्स, कुछ इस तरह करें इस्तेमाल
क्या आप भी स्किन केयर के लिए नेचुरल चीजों पर ज्यादा भरोसा करती है। तो चिया सीड्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्यूंकि ये आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है। दरअसल, चिया सीड्स काले और सफेद रंग के बहुत छोटे बीज होते हैं, ये साल्विया हिस्पानिका पौधे के बीज होते हैं। इसमें जो आयुर्वेदिक गुण मौजूद है वे आपकी स्किन पर मैजिकल इम्पेक्ट दिखा सकते है। तो आइए जानते है चिया सीड्स के ब्यूटी बेनिफिटस।

चिया सीड्स में मौजूद न्यूट्रीशंस
चिया सीड्स प्रोटीन, जिंक, कॉपर, ओमेगा 6, पोटैशियम, फाइबर, कार्बोहायड्रेट, वसा, सोडियम, फास्फो रस, कॉपर, कैल्शियम और मैंगनीज का एक अच्छा सोर्स हैं। इसके अलावा इसमें सबसे ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। अगर आपको स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस है तो चिया सीड्स में मौजूद एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज आपको उनसे निज़ात दिलाने में मदद कर सकते हैं।

चिया सीड्स के सेवन से मिलने वाले बेनिफिटस
चिया सीड्स के ऑयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, एएलए और ओमेगा 6 फैटी एसिड लिनोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है। जो आपकी स्किन के मॉइश्चर को बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं, ड्राई और डेड स्किन वालों को जिन्हें अक्सर खुजली और रैशेज की संभावना रहती है या जिन्हें बदलते मौसम के साथ स्किन रिलेटेड परेशानियों बढ़ जाती है, उनके लिए भी इन सीड्स का सेवन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एंटीएजिंग की तरह काम करते हैं। साथ ही यह हेयर फॉल की समस्या में भी कारगर साबित हो सकते हैं। आपको बतादें कि चिया सीड्स का वैज्ञानिक नाम साल्विया हिस्पानिका है। इसकी पैदावार भारत में नहीं होती। बल्कि इसे बाहरी देशों से इम्पोर्ट किया जाता है।

चिया सीड्स के स्किन बेनिफिटस
1. स्किन को बनाए चमकदार
चिया सीड्स में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है। जैसे कि विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, आयरन और पोटैशियम, ये सभी मिलकर आपके स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने का काम करते है। अगर आप नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन करते है, तो आपकी स्किन ग्लोइंग बन सकती है।
2. स्किन को रखे हाइड्रेटेड
चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं। और ये काफी ज्यादा मात्रा में पानी को सोखते है। इस तरह हम कह सकते है कि चिया सीड्स स्किन के लिए एक हाइड्रेटिंग एलिमेंट की तरह काम करता है। ये उनके लिए भी काफी फायदेमंद साबित हुआ है, जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है। क्यूंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखते हैं।

3. रेडिकल्स फ्री स्किन
चिया सीड्स में जो एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, वो स्किन को रेडिकल फ्री रखने के साथ डैमेज को रिपेयर करने का भी काम करती हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाता है। यह एंटी एजिंग के लक्षणों जैसे झुर्रियों, फाइन लाइंस जैसी समस्यायों में भी बेहद असरकारक साबित हुआ हैं।
4. स्किन को बनाए स्मूद
चिया सीड्स गर्मियों के मौसम में हमारी स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उसे हेल्दी और स्मूथ रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा ये स्किन इन्फ्लेमेशन को भी कम करते हैं। चूंकि, चिया सीड्स की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह सूजन की समस्या में कारगर साबित होते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
चिया सीड्स को थोड़ी देर पानी मे भिगोकर रखें। बाद में इसे ऑलिव ऑयल या शहद के साथ मिला कर अपनी स्किन पर लगाए। इसे केवल चेहरे पर ही नही अपनी पूरी बॉडी पर लगा सकते है। वहीं, इसे सनस्क्रीन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसके अलावा आप इस सीड्स के जेल को हर रात को सोने से पहले आप अपनी स्किन पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
