Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा संबंधी सभी तरह की समस्याओं को दूर करता है कैलामाइन लोशन, जानें फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
महिलाएं त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान रहती हैं। हर उम्र की महिलाएं चेहरे पर पिंपल, ब्लैकहेट्स, दाग धब्बे, टैनिंग, रैशेज और दाने से परेशान रहती हैं। इस समस्याओं से निजात पाने के लिए महिलाएं चेहरे पर फेस पैक, स्क्रब, फेशियल, स्किन केयर क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद भी चेहरे की ये समस्या कम होने का नाम नहीं लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक लोशन आपकी स्किन की सारी समस्याओं को खत्म कर सकता है।

लोशन का इस्तेमाल कर चेहरे पर ग्लो भी बना रहेगा। कैलेमाइन लोशन का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन के दाग धब्बे को कम कर सकते हैं। कैलेमाइन लोशन में कैस्टर ऑयल, ग्लिसरीन, वॉटर, जिंक ऑक्साइड होता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं कैलामाइन लोशन के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

ब्लैकहेड्स से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करें कैलामाइन लोशन
20 से 30 उम्र की महिलाएं ब्लैकहेड्स को लेकर काफी परेशान होती हैं। ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए आप कैलेमाइन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैलामाइन लोशन में मौजूद कैओलिन और जिंक कार्बोनेट स्किन के पोर्स को हल्दी बनाता है जिससे ब्लैकहेड्स की परेशानी कम हो जाती है। कैलेमाइन स्किन के बड़े और खुले पोर्स को कम करता है। नहाने के बाद चेहरे पर कैलेमाइन लोशन लगाएं।

टैनिंग
कैलामाइन में जिंक ऑक्साइड होता है जो कि स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। वहीं स्किन टैन को भी कम करता है। अगर आपको टैनिंग हो गई है तो दिन में 2 से 3 बार कैलामाइन लोशन को त्वचा पर लगाएं। इससे स्किन टैनिंग दूर हो जाएंगी।

ग्लोइंग स्किन
कैलामाइन लोशन ना केवल चेहरे के दाग धब्बे को कम करता है बल्कि चेहरे को ग्लोइंग भी बनाता है। कैलेमाइन लोशन में ग्लिसरीन होता है जिससे स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है। अगर आप चेहरे पर कैलामाइन का इस्तेमाल रेग्यूलर करते हैं तो आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी साथ ही चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।

नाइट क्रीम की तरह करें इस्तेमाल
कैलामाइन लोशन का इस्तेमाल आप नाइट क्रीम की तरह भी कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे की फाइन लाइन कम हो जाएंगी। साथ ही चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।

दाग धब्बे से पाएं निजात
कैलामाइन लोशन में कैस्टर ऑयल और ग्लिसरीन होता है जिससे स्किन के रैशेज और दाग धब्बे कम हो जाते हैं। अगर आप दाग धब्बों से परेशान है तो आप चेहरे पर हल्का सा कैलामाइन लोशन लगा सकती हैं। इससे आप चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाएंगे।

अंडर-ब्रेस्ट स्किन के लिए इस्तेमाल करें कैलामाइन
स्तन के नीचे की स्किन कई बार पैची हो जाती है वहीं पसीनी और ब्रा की रगड़ की वजह से ब्रेस्ट के नीचे पिंपल निकल जाते है। ऐसे में आप इस पिंपल पर कैलामाइन लोशन लगाएं इससे आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी।

पिंपल को करें दूर
महिलाएं और लड़कियां चेहरे पर पिंपल से बहुत परेशान रहती हैं। पिंपल से निजात पाने के लिए आप कैलेमाइन लेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैलेमाइन लोशन में जिंक ऑक्साइड होता है जो स्किन के सीबम को कंट्रोल करता है जिससे चेहरे के पिंपल खत्म हो जाते हैं। रात को सोने से पहले पिंपल पर कैलामाइन लोशन लगाएं। इससे आपका चेहरा बेदाग हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
