Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
इंस्टेंट ग्लो के लिए स्किन टाइप के अनुसार चुनें फेस शीट मास्क, जानें इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें
स्किन केयर के लिए इन दिनों शीट मास्क का इस्तेमाल किया जाता है। महिलाओं के बीच शीट मास्क काफी पॉपुलर है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए महिलाएं शीट मास्क का इस्तेमाल करती है। ये शीट मास्क फेस के आकार क होते है जिनमें सीरम होता है, जिसकी वजह से त्वचा सॉफ्ट और चमकदार होती है। शीट मास्क का ट्रेंड कोरियन स्किनकेयर ब्यूटी से आया है, इन शीट मास्क का इस्तेमाल कर आप कम समय में अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट शीट मास्क का इस्तेमाल करते हुए नजर आ चुकी है। शीट मास्क का इस्तेमाल हमेशा स्किन टोन के हिसाब से करना चाहिए। हर स्किन टोन के लिए अलग अलग मास्क शीट आते है। चलिए जानते हैं स्किन के अनुसार कैसे चुने शीट मास्क।

क्या है शीट मास्क
शीट मास्क का इस्तेमाल कर कम समय में आप चेहरा चमकदार और ग्लोइंग बन सकता है। शीट मास्क चेहरे के आकार में कटा होता है, इस मास्क में सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। इस मास्क को लगाने के बाद चेहरे को धोने की जरुरत नहीं पड़ती है। शीट से सीरम निकाल कर चेहरे की मसाज की जाती है। शीट मास्क का इस्तेमाल कर स्किन को हाइड्रेट किया जाता है।

शीट मास्क के फायदे
फेस शीट मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा को पोषण मिलता है, साथ ही चेहरे पर चमक देखने को मिलती है। फेस शीट मास्क का सबसे बड़ा फायदा है कि यह चेहरे की थकान को दूर करता है साथ ही चेहरे को डीप क्लीन करता है। आम फेशियल मास्क से शीट मास्क काफी ज्यादा असरदार है और इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। शीट मास्क का इस्तेमाल स्किन टाइप के अनुसार करना चाहिए। ऑयली स्किन, ड्राई स्किन, सेंसिटिव स्किन और पिंपल स्किन के लिए अलग अलग मास्क का इस्तेमाल किया जाता है।

ऑयली स्किन के लिए शीट मास्क
ऑयली स्किन वालो को क्ले शीट मास्क लेना चाहिए। आप चारकोल शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। चारकोल मास्क में स्किन डिटॉक्सिफिकेशन के लिए, एक्टिवेटेड चारकोल होता है। जो कि ऑयली स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्ले मास्क चेहरे पर जमा गंदगी को हटाने का काम करता है। टी जोन चेहरे के एक्सेसिव ऑयल को दूर करने में मदद करता है।

ड्राई स्किन के लिए मास्क शीट
ड्राई स्किन वाले क्रीमी शीट मास्क का इस्तेमाल करें। क्रीम मास्क ड्राई स्किन को हाईड्रेट करने काम करते है। रुखी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए क्रीमी शीट मास्क एकदम बेस्ट है। त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए क्रीमी मास्क सीट में एसेंशियल ऑयल और नेचुरल बटर्स का इस्तेमाल किया जाता है।

एक्ने त्वचा के लिए फेस मास्क शीट
पील ऑफ शीट मास्क पिंपल और एक्ने वाली त्वचा के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स की समस्या है तो आप ब्लैकहैड पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। ये शीट मास्क पोर्स को साफ करने में मदद करता है। पील ऑफ शीट मास्क डेड स्किन सेल, धूल, ब्लैकहेड्स को निकालने में काफी मददगार होता है।

सेंसिटिव स्किन
सेंसिटिव स्किन के लिए जेल वाली शीट मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। यह मास्क आपकी स्किन के लिए बहुत ही अच्छे होते है। ये शीट लाइटवेट होते है जो स्किन पर आसानी से अब्सॉर्ब होते हैं। इनमें खीरा, ग्रीन टी और पुदीना का इस्तेमाल किया जाता है जिससे स्किन हाईड्रेट रहती है साथ ही चेहरे पर कसाव आता है।

शीट मास्क इस्तेमाल करने सही तरीका
थकी बेजान स्किन के लिए शीट मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। जब आपको अपना चेहरा डल लगे या फिर चेहरे पर काफी थकान दिखने लगे तो आप शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकती है। शीट मास्क को लगाने से पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से साफ कर लें। इसके बाद मास्क को पैकेट से निकालकर चेहरे पर लगाएं। मास्क शीट को हल्के हाथों से दबाते हुए लगाए। चेहरे पर कोई एयर बबल ना बनें। 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। शीट हटाने के बाद चेहरे पर लगे सीरम से चेहरे की मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
