Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्किन पर हल्दी का फेस मास्क लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, छिन सकता है निखार
चेहरे की रंगत को निखारने के लिए दादी और नानी अक्सर हल्दी का इस्तेमाल करने की सलाह देती है। हल्दी का इस्तेमाल खाने पकाने के साथ साथ ब्यूटी के लिए भी किया जाता है। हल्दी लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसलिए शादी के पहले लड़के और लड़कियों को हल्दी लगाई जाती है ताकि उनकी स्किन पर निखार आएं, ताकि शादी के दिन दुल्हन सबसे खूबसूरत नजर आएं। हल्दी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री पाया जाता है जो कि स्किन को ग्लो करती है। लेकिन कई बार हल्दी लगाने के बाद चेहरे पर निखार नहीं आता है बल्कि इसका उल्टा असर दिखता है। हल्दी का फेस मास्क लगाने के बाद कुछ गलतियों की वजह से चेहरे का निखार छिन सकता है। हल्दी लगाने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। चलिए जानते हैं हल्दी लगाने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

हल्दी और नींबू
हल्दी के साथ नींबू के रस को मिलाकर चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। नीबूं के रस और हल्दी मिलकर स्किन पर रिएक्शन कर सकता है। आपके चेहरे पर पिंपल है तो नींबू का रस स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। नींबू में एसिड ज्यादा पाया जाता है जिससे पिंपल फट जाते है और खून आ जाता है इसके अलावा स्किन का पीएच लेवल भी चेंज हो जाता है। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो आप नींबू और हल्दी का इस्तेमाल करने से बचें।

ज्यादा मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल ना करें
चेहरे पर रंगत निखारने के लिए त्वचा पर हल्दी का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो कि स्किन पर रिएक्शन कर सकता है। ऐसे में चेहरे पर हल्दी ज्यादा मात्रा में ना लगाएं।

लंबे समय तक चेहरे पर ना लगएं हल्दी फेस मास्क
चेहरे पर हल्दी या फिर कोई भी फेस मास्क ज्यादा समय के लिए नहीं लगाना चाहिए। 20 मिनट से ज्यादा कोई भी फेस मास्क और हल्दी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप हल्दी का फेस मास्क चेहरे पर लगाती है तो 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। ज्यादा समय तक हल्दी लगने से आपका चेहरा पीला हो सकता है।

तेज धूप
हल्दी लगाने के बाद तेज धूप में नहीं जाना चाहिए। हल्दी लगाने के बाद तेज धूप में जाने से सनर्बन का डर अधिक होता है। अगर आप फेस मास्क लगाने के बाद धूप में बाहर जाते है तो आपकी स्किन टोन काली हो सकती है। हल्दी का इस्तेमाल चेहरे पर रात के समय ही करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
