Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पियर्सिंग के बाद नहीं होगा स्किन इंफेक्शन, बस इन बातों का रखें ध्यान
आज के समय में लोग अपने लुक को ट्रेन्डी रखना पसंद करते हैं। इसके लिए वह पियर्सिंग करवाने को प्राथमिकता देते हैं। अब लोग सिर्फ कान ही नहीं छिदवाते हैं, बल्कि अपने होंठों से लेकर ब्रो बोन एरिया में भी पियर्सिंग करवाना लोगों को पसंद है। यूं तो पियर्सिंग आपके पूरे लुक को बदल देती है, लेकिन पियर्सिंग करवाने के बाद स्किन इंफेक्शन होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। जिससे स्किन में सूजन से लेकर अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए स्किन के पूरी तरह से हील होने तक आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्किन केयर से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको पियर्सिंग करवाने के बाद ध्यान में रखना चाहिए, ताकि आप किसी भी तरह के स्किन इंफेक्शन को अवॉयड कर सकें-

माउथवॉश से क्लीन करें ओरल पियर्सिंग
अगर आपने अपनी जीभ, होंठ या गाल पर पियर्सिंग करवाई है तो ऐसे में किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के बाद प्रत्येक भोजन के बाद और बिस्तर पर जाने से पहले अल्कोहल-मुक्त व एंटीसेप्टिक माउथवॉश से कुल्ला करें। पियर्सिंग के बाद, अपने मुंह में बैक्टीरिया के प्रवेश से बचने के लिए एक नए नरम-ब्रिसल वाले टूथब्रश का उपयोग करें।

स्किन पियर्सिंग को करें क्लीन
vअगर आपने अपनी स्किन के किसी अन्य हिस्से को पियर्सिंग किया है, तो उस स्थान को दिन में दो बार साबुन और पानी से साफ करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आप पियर्सिंग साइट को साफ करने से पहले अपने हाथों को अवश्य धोएं। ध्यान दें कि आप अपने पियर्सिंग एरिया पर किसी भी तरह के इंफेक्शन को निमंत्रण ना दें।

बरतें सावधानी
यह सच है कि पियर्सिंग करने के बाद उस स्थान को क्लीन करना आवश्यक है। लेकिन यहां यह भी ध्यान दें कि आप किसी भी अल्कोहल-बेस्ड प्रोडक्ट को लगाने से बचें। अल्कोहल आपकी त्वचा को शुष्क बना देती है। जिसका अर्थ है कि यह फट सकती है और खून बह सकता है, जिससे घाव खुले रहते हैं और इससे वह हील नहीं हो पाते हैं। बेहतर होगा कि तेल बेस्ड साबुन का प्रयोग करें ताकि घाव साफ रहे। इसके अलावा, इसे बहुत ज्यादा भी साफ़ न करें क्योंकि इससे भी ठीक होने में देरी हो सकती है।

स्विमिंग को करें अवॉयड
अगर आपने अभी-अभी पियर्सिंग करवाई है और वह पूरी तरह से हील नहीं हुई है तो ऐसे में आप स्विमिंग को अवॉयड करें। पूल आदि में क्लोरीन मिलाया जाता है। यह आपकी स्किन को इंफेक्टेड कर सकता है। इससे आपकी पियर्सिंग को हील होने में अधिक समय लगता है।

पियर्सिंग ज्वैलरी के साथ ना करें छेड़छाड़
अधिकांश पियर्सिंग लगभग छह सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ को ठीक होने में कई महीने या उससे अधिक समय लग सकता है। ऐसे में पियर्सिंग को मेंटेन करने के लिए इस समय के दौरान आप ज्वैलरी को अपनी जगह पर रहने दें। यहां तक कि आप रात में भी पियर्सिंग ज्वैलरी को ना उतारें। अपने पियर्सर की मदद के बिना अपने आभूषण न बदलें। पियर्सिंग ठीक होने तक कैफीन, निकोटीन और अल्कोहल का सेवन कम करें।
इस बात का भी रखें ध्यान
अगर आपने जननांग की पियर्सिंग करवाई है, तो आपको यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। ध्यान दें कि जब तक आपकी पियर्सिंग पूरी तरह से हील नहीं हुई है, तो आपको यौन संबंध से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। इससे यौन संक्रमण होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। वहीं, अगर आपने माउथ पियर्सिंग करवाई हैं तो आपको ओरल सेक्स करने से बचना चाहिए जब तक कि आपकी पियर्सिंग ठीक न हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
