Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
फेस ऑयल से जुड़ी ये बातें हैं मिथ
फेस ऑयल पिछले कुछ समय से काफी ट्रेन्ड में हैं। अमूमन लोग अपनी स्किन को अधिक मॉइश्चर प्रदान करने के लिए फेस ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। स्किन को हाइड्रेशन प्रदान करने के साथ-साथ ऑयल पोषण भी प्रदान करता है। साथ ही, काले धब्बे व अन्य स्किन की समस्याओं को भी दूर करता है। जहां एक ओर फेस ऑयल स्किन को नरिशमेंट देता है, लेकिन वहीं दूसरी ओर लोग इससे जुड़े कुछ मिथ्स को सच भी मानते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फेस ऑयल से जुड़े कुछ मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-

मिथक 1- फेस ऑयल से पोर्स होते हैं क्लॉग
सच्चाई- फेस ऑयल से जुड़ा एक कॉमन मिथ यह है कि हम चेहरे के पोर्स को क्लॉग कर देता है। हालांकि, यह सच नहीं है। ऐसी समस्या तब उत्पन्न होती है, जब गलत ऑयल का चयन किया जाए और उसे गलत तरीके से स्किन पर अप्लाई किया जाए। आपको हमेशा अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए ही फेस ऑयल का चयन करना चाहिए।

मिथक 2- फेस ऑयल से हो सकते हैं ब्रेकआउट्स
सच्चाई- कुछ लोग ये मानते हैं कि फेस ऑयल एक्ने प्रोन स्किन के लिए नहीं है या फिर इससे ब्रेकआउट्स की समस्या हो सकती है। वास्तव में, नेचुरली डेराइव्ड ऑयल कभी भी ब्रेकआउट्स का कारण नहीं बनते हैं, बल्कि कॉमेडोजेनिक तेल या सिंथेटिक तेल के कारण यह समस्या हो सकती है। यदि आपकी एक्ने प्रोन स्किन है, तो आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड रिच ऑयल को चुनना चाहिए।

मिथक 3- ऑयली स्किन पर नहीं लगाने चाहिए फेस ऑयल
सच्चाई- यह फेस ऑयल को लेकर एक बेहद ही कॉमन मिथ है। कुछ लोगों की ये सोच होती है कि ऑयली स्किन की महिलाओं को कभी भी चेहरे पर फेस ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जबकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। कुछ खास तरह के तेल आपकी प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकते हैं।

मिथक 4- फेस ऑयल लगाने के बाद मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं
सच्चाई- बहुत से लोगों की यह सोच होती है कि अगर वे अपनी स्किन पर फेस ऑयल लगा रहे हैं, तो ऐसे में आपको मॉइश्चराइजर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। फेस ऑयल भले ही आपकी स्किन को नमी प्रदान करता है, लेकिन त्वचा को अच्छी तरह से पोषित और अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइश्चराइज़र बेहद महत्वपूर्ण हैं। अपनी स्किन को अधिक हेल्दी बनाने के लिए आप फेस ऑयल लगाने के बाद मॉइश्चराइजर को अप्लाई करें।

मिथक 5- फेस ऑयल को स्किन पर रोज नहीं लगाना चाहिए
सच्चाई- यह धारणा भी बेहद गलत है। शुद्ध, ऑर्गेनिक, कोल्ड-प्रेस्ड फेस ऑयल काफी हल्के तेल होते हैं जो स्किन में आसानी से समा जाते हैं। इसलिए आप बेहद आसानी से इसे नियमित रूप से लगा सकते हैं। फेस ऑयल आपके स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करेगा। साथ ही, फेस ऑयल में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व आपकी त्वचा को पोषण, हाइड्रेट और फिर से जीवंत करने में मदद करते हैं।

मिथक 6- फेस ऑयल को सिर्फ सर्दियों में इस्तेमाल करना चाहिए
सच्चाई- चूंकि सर्दी के मौसम में स्किन बहुत अधिक रूखी हो जाती है, इसलिए फेस ऑयल लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप यह सोचते हैं कि फेस ऑयल को सिर्फ सर्दियों में ही लगाना चाहिए तो आप गलत है। फेस ऑयल में आवश्यक फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन को अधिक हाइड्रेटेड और मुलायम बनाते हैं। चूंकि फेस ऑयल काफी लाइट होते हैं, जो आपकी स्किन में आसानी से समा जाते हैं। इसलिए आप इन्हें गर्मियों में भी आसानी से यूज कर सकते हैं और अपनी स्किन को पैम्पर कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
