Latest Updates
-
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती
करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड फेस पैक
करवा चौथ के दिन हर महिला सुंदर दिखना चाहती हैं। हर उम्र की महिलाएं करवा चौथ वाले दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ नजदीक आ गया है। ऐसे में सभी महिलाओं ने करवा चौथ की तैयारिया शुरु कर दी होगी। फेस्टिव सीजन के दौरान घर में बहुत काम होते है जिस वजह से महिलाएं कई बार अपनी स्किन की देखभाल नहीं कर पाती हैं।

इस फेस्टिव सीजन में आप इन 5 मिनट स्किन केयर रुटीन को फॉलो कर सकती हैं। करवा चौथ के दिन अपनी ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए आप इन होममेड फेस पैक का करें इस्तेमाल।

एक्ने के लिए तुलसी और नीम का फेस पैक लगाएं
करवा चौथ के दिन हर महिला की चाहत होती है कि उनकी स्किन बेदाग और चमकदार बनी रहे। वहीं कुछ महिलाएं एक्ने से परेशान रहती हैं। चेहरे पर एक बार एक्ने हो जाए तो जल्दी से जाने का नाम नहीं लेते हैं। एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी और नीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। तुलसी और नीम फेस पैक लगाने से स्किन पर निखार देखने को मिलता है।
10 पत्तियां तुलसी
10 नीम की पत्तियां
थोड़ी सी हल्दी
आधा चम्मच एलोवेरा जेल
नीम और तुलसी का फेस पैक बनाने का तरीका
सबसे पहले तुलसी और नीम के पत्ते को ग्राइंड कल लें। इसके बाद तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में आप इस पेस्ट का इस्तेमाल 2 से 3 बार कर सकते हैं। करवाचौथ पर ग्लोइंग स्किन के लिए आप इस पैक का घर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

करवा चौथ पर लगाएं बेसन और हल्दी फेस पैक
हल्दी और बेसन का फेस पैक चेहरे के निखार के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। शादी से पहले नई दुल्हन को हल्दी ग्लो और निखार के लिए लगाई जाती हैं। करवाचौथ पर चमकदार स्किन के लिए आप हल्दी बेसन के फेस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फेस पैक बनाने का तरीका
1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच चंदन पाउडर, थोड़ी सी हल्दी लें। एक बाउल में बेसन और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाएं इसके बाद इसमें गुलाब जल और चंदन पाउडर मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाए। इस पेस्ट अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद आप अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर क्रीम जरुर लगाएं। बेसन हल्दी वाले इस फेस पैक को आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

ग्रीन टी फेस पैक
ऑयली स्किन के लिए ग्री टीन फेस पैक बहुत ही अच्छा होता है। ग्रीन टी फेस बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच ग्रीन टी लें। पीसी हुई है 1 चम्मच ब्राउन शुगर लें, और एक चम्मच मलाई लें। इन तीनों चीजों को एक बाउल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहे तो चेहरे की मसाज भी कर सकते हैं। चेहरे की मसाज करने से स्किन की डेड स्किन निकल जाएंगी जिससे आपका चेहरा खिला खिला नजर आएगा।

करवा चौथ के लिए होम मेड स्क्रब का करें इस्तेमाल
करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन के लिए आप घर पर स्क्रब करना चाहती है तो आप इस होममेड स्क्रब का यूज कर सकती हैं।
2 चम्मच ओटमील
1 छोटा चम्मच दालचीनी
2 चम्मच दूध
स्क्रब बनाने का तरीका
ओटमील को सबसे पहले ग्राइंड करें। इसके बाद एक बाउल में ओटमील, दालचीनी और दूध को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को हाथ पर चेक कर लें कि आपको ये सूट कर रहा है कि या नहीं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथ से चेहरे और गर्दन की मसाज करें। 5 मिनट बाद चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications