Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए ट्राई करें होममेड आम का फेस पैक
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए आप होममेड फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम को आम का सीजन भी कहा जाता है। आम ना केवल खाने में बल्कि स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फ्रेश और ग्लोइंग स्किन के लिए आम का फेसपैक काफी फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं आम का फेस पैक बनाने का तरीका और फायदे।

आम और ओट्स का फेस पैक
2 चम्मच पका आम, 1 चम्मच ओट्स, 2 चम्मच कच्चा दूध लें। एक चम्मच आम का पल्प लें। इसमें दूध और ओट्स को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर पेस्ट को लगाने से पहले चेहरे को कच्चे दूध से साफ कर लें। इसके बाद चेहरे और गर्दन पर इस फेस पैक को लगाए। 15 मिनट बाद चेहरे को स्क्रब करें। इसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं। इस फेस पैक से त्वचा पर ग्लो नजर आएंगा।

आम और शहद का फेस पैक
एक चम्मच आम का पल्प, नींबू का रस और एक चम्मच शहद लें। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर कसाव आता है। आम वाले इस फेस पैक को लगाने से चेहरे को पोषण मिलता है। जिनके चेहरे पर पिंपल है उनके लिए ये फेस पैक बहुत ही फायदेमंद होता है।

डार्क सर्कल
आम का इस्तेमाल कर आंखों के नीचे के कालेपन को कम किया जा सकता है। काले घेरों को कम करने के लिए आम के रस में रुई भिगोकर लगाएं। इससे काफी फर्क पड़ेगा। डार्क सर्कल हटाने के लिए आप आम का इस्तेमाल कर सकते है।

आम के फायदे
आम में मौजूद विटामिन सी और बीटा कैरोटिन पाया जाता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। आम एंटीएजिंग की तरह काम करता है जिससे चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती है। वहीं आम में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि चेहरे के दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। चेहरे के मुहांसे हटाने के लिए आप आम का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications