Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सुबह उठना है बेदाग और ग्लोइंग स्किन के साथ तो रात को चेहरे पर लगाएं चावल का पानी, रोजना ऐसे करें इस्तेमाल
कोरिया और जपान की महिलाएं पुराने समय से चावल के पानी का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती है। पके हुए चावल का पानी स्किन से संबंधी कई समस्याओं का इलाज करता है। चावल का पानी स्किन टोन को निखारने में काफी मददगार होता है। चावल का पानी चेहरे की झुर्रियों को कम करता है साथ ही चेहरे के दाग धब्बों को हटाता है, इतना ही नहीं चावल का पानी का यूज करने से स्किन टाइट रहती है। चावल का पानी त्वचा क लिए बहुत ही फायदेमंद है। चावल का पानी बड़े ओपन पोर्स को छोटा करने में असरदार है। चलिए जानते हैं चावल के पानी के फायदे।

इस तरह बनाएं चावल का पानी
चावल का पानी बनाने के लिए आधा कप चावल लें उसे अच्छे से दो लें। अब इन चावल में दो कप पानी मिलाएं और गैस पर चढ़ा दें। चावल को पतीले में ही बनाएं। चावल को पकने देने। जब चावल का पानी गाढ़ा हो जाए तो समझ जाए की आपके चावल पक गए है। चावल पकने के बाद चावल को छान कर पानी अलग कर लें और चावल अलग करें। पके चावल के इस पानी को माढ़ कहा जाता है। इस माढ़ को किसी डब्बे या बोतल में रख कर फ्रीज में रख लें। इस पानी को आप एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर चावल के पानी को इस्तेमाल करने का तरीका
चेहरा साफ पानी से धोने के बाद कॉटन की मदद से चेहरे पर साफ के पानी को लगाएं। जब पानी हल्क सूख जाए तो एक बार फिर चावल का पानी चेहरे पर लगाएं। पानी लगाने के बाद जब चावल पानी सूख जाए तो साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसे करने चेहरे की झुर्रियां कम होगी साथ ही चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाएंगे और त्वचा शाइन करने लगेंगी। आप चावल के पानी का इस्तेमाल रात के समय करें तो ज्यादा अच्छा है।

ओपन पोर्स के लिए चावल का पानी का इस्तेमाल
चेहरे पर बड़े ओपन पोर्स चेहरे की खूबसूरती को कम करते है। बड़े पोर्स को छोटा करने के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सके है। कॉटन की मदद से चावल के पानी को चेहरे पर लगाएं। पानी जब सूख जाए तो चेहरा धो लें। यह ओपन पोर्स को कम करने में काफी मददगार है साथ ही स्किन को टाइट करने में मदद करता है।

पिंपल और एक्ने के लिए चावल का पानी
चावल का पानी मुंहासों और एक्ने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। चावल का पानी पिंपल के रेडनेस, सूजन और पपड़ी को हटाने में मदद करता है साथ ही नए पिंपल को आने से रोकता है। चावल के पानी को चेहरे पर लगाकर छोड़ दे और सूखने दे। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। रोज दिन में एक बार इस प्रक्रिया को करें। चेहरे पर जल्द असर दिखने को मिलेगा।

झुर्रियों और फाइन लाइन्स के लिए चावल का पानी
चावल का पानी एंटी एजिंग क्रीम की तरह काम करता है। स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाने के लिए चावल का पानी बहुत ही लाभकारी है। चावल का पानी त्वचा को हाइड्रेट करने में मददगार है। अगर आप चेहरे पर झुर्रियों को फाइन लाइन्स से परेशान हो तो चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे को साफ पानी से धोने के बाद चेहरे पर चावल का पानी लगाएं। जब चावल का पानी सूख जाए तो उसे ठंडे पानी साफ करें लें। इसके बाद नारियल तेल और पके चावल के पानी की मिलाकर चेहरे की मसाज करें। इससे आपके चेहरे पर चमक आएगी।

बालों के लिए चावल का पानी
चावल का पानी चेहरे के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। चावल का पानी बालों को चमकदार और मजबूत बनाने में मददगार होता है। बालों में चावल के पानी को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें जब ये सूख जाए पानी से बा धो लें। चावल के पानी से बालों को पोषण मिलेगा।

चावल के पानी का फायदा
चावल के पानी में मिनरल्स, एंटी ऑक्सडेंट्स, विटामिन और फेरुलिक एसिड पाया जाता है, जो कि त्वचा को खूबसूरत बनाने का काम करता है। चावल का पानी बहुत अच्छा हाइड्रेटिंग एजेंट होता है साथ ही कमाल का स्किन टोन क्लिंजर भी है।



Click it and Unblock the Notifications
