Latest Updates
-
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
Beauty Tips: ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपर फ्रूट्स

जब स्किन की देखभाल की बात आती है, तो हमें अपनी स्किन केयर के लिए सख्त नियमों का पालन करना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको पूरे दिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपने फेस पर लगाकर रखने की जरूरत है। स्किन की देखभाल के लिए आपकी ब्यूटी रूटीन बहुत जरूरी है। मगर जितना ब्यूटी प्रोडक्ट्स हमारी स्किन के लिए महत्वपूर्ण है, उतनी ही हेल्दी डाइट भी हमारी स्किन के लिए जरूरी है। ग्लोइंग स्किन के लिए एक हेल्दी और संतुलित आहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर आपके स्किन पर देखने को मिलता है। ऐसे में आपकी डाइट जितनी अच्छी होगी, आपकी स्किन उतनी ही हेल्दी नजर आएगी। अपनी डाइट में आप जंक फूड या अनहेल्दी फूड्स शामिल करने से बचें। लेकिन कुछ ऐसे फ्रूट्स हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करेगा। आइए जानते है ऐसे कौन से फ्रूट्स है, जो आप अपनी स्किन के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए इन फ्रूट्स को खाएं
1. अंगूर
अंगूर में विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं, जो कोलेजन उत्पादन के लिए बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं अंगूर में मौजूद विटामिन सी आपके शरीर की हाइलूरोनिक एसिड को फिर से भरने की क्षमता में सहायता करता है। जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। जो आपकी स्किन को जवां और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
2. नींबू
दुनिया भर में सबसे ज्यादा खट्टे फलों में नींबू का प्रयोग किया जाता है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो आपके डेमेज स्किन को ठीक करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपकी स्किन को एक बार फिर ग्लो करने का काम करता है। आपकी स्किन की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करके आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है।
3. बैरी
सभी तरह की बैरी, ब्लैकबेरी, रसभरी, ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जो आपकी स्किन के लिए बहुत लाभकारी है। इस फ्रूट में एलीजिक एसिड भी मौजूद होता है, जो आपकी स्किन को यूवी रे से बचाता है।
4. ऑरेंज
ऑरेंज में विटामिन सी के गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन के अवांछित निशानों को भी साफ करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपकी स्किन को बाहरी प्रदूषण और सूरज से होने वाले नुकसान से भी बचाने में मदद करता है। संतरे की मदद से स्किन की महीन रेखाओं और झुर्रियों को भी होने से रोका जा सकता है।
5. एवोकैडो
एवोकाडो को बटर फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से न सिर्फ आपको हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं, बल्कि आपकी स्किन के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है। आप ब्रेकफास्ट के रूप में भी आपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एवोकैडो में ओमेगा 3 फैटी एसिड के गुण मौजूद होता है, जो आपके शरीर में कोलेजन उत्पादन को बढ़ा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
