Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ऑयली स्किन पर क्या कर सकते हैं विटामिन ई तेल का इस्तेमाल?
चेहरे की त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपका काम भी थोड़ा बढ़ जाता है। दरअसल ऑयली स्किन वालों को एक्ने की समस्या ज्यादा रहती है। वो अपने चेहरे पर बहुत सोच विचार करके ही कोई प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं।
विटामिन ई ऑयल स्किन ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में तो विशेष तौर पर विटामिन ई का प्रयोग किया जाता है।

विटामिन ई ऑयल के फायदे
चेहरे के लिए ये तेल बहुत फायदेमंद है। यदि हार्मोन्स की वजह से आपके फेस पर पिगमेंटेशन की समस्या हो रही है तो ऐसे में विटामिन ई ऑयल लगाने से लाभ होता है।
विटमिन ई में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स की काफी मात्रा पाई जाती है। ये आपके रक्त प्रवाह को प्रभावित करते हैं। विटमिन ई ऑयल को चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसावट नजर आती है। चेहरे पर एक्ने के दाग हैं तो उन्हें ठीक करने के लिए विटामिन ई ऑयल लगाया जा सकता है।

ऑयली स्किन पर ऐसे करें विटामिन ई का इस्तेमाल
विटामिन ई का प्रयोग थोड़ा सावधानी से करना चाहिए। ये हर किसी त्वचा को फायदा नहीं पहुंचाता है। अगर आपके चेहरे पर लगातार दानें निकल रहे हैं या फिर ऐक्ने की समस्या है तो इससे आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। अगर आप अपनी ऑयली स्किन पर विटामिन ई ऑयल लगाना चाहते हैं तो इसके लिए पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ कर लें और फिर इस ऑयल को लगाएं। अगर आपको इससे किसी तरह का नुकसान महसूस होता है तो इसका प्रयोग तुरंत बंद कर दें।

रात में ऐसे लगाएं
सोने से पहले एलोवेरा जेल में विटामिन ई ऑयल मिक्स कर लें और इसे सौम्य हाथों से चेहरे पर लगाएं। अगले दिन सुबह आप इस सादे पानी से धो लें। आप कुछ समय बाद ही बदलाव महसूस करेंगे।

आंखों के नीचे काले घेरे होंगे कम
आप बादाम का तेल लें और इसमें विटामिन ई मिला लें। अब इस मिश्रण को आंखों के नीचे हलके हाथों से लगाएं और मसाज करें। 10 से 15 दिन में ही अंतर नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
