Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
ग्लोइंग स्किन के लिए जाह्नवी कपूर इस्तेमाल करती हैं होममेड फेस पैक
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के फैंस उनके फैशन ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। जाह्नवी कपूर अपनी बेदाग और निखरी स्किन के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

जाह्नवी कपूर अपने चेहरे पर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं। चलिए उनके 24 वे जन्मदिन पर जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

बेसन चंदन फेस मास्क
धड़क और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से जाह्नवी कपूर ने एक ही छाप छोड़ी है। जाह्नवी कपूर के फैंस उनके फैशन सेंस, ब्यूटी, मेकअप को काफी फॉलो करते हैं। जाह्नवी कपूर स्किन केयर के लिए परफेक्ट स्किन केयर रुटीन अपनाती हैं। अपनी त्वचा की देखभाल के लिए एक्ट्रेस होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह बेसन से बना फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, चंदन पाउडर, थोड़ी हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगाती हैं। 20 मिनट बाद ताजे पानी से चेहरा धो लेती हैं। चेहरा धोने के बाद फेस वॉश और साबुन का इस्तेमाल ना करें।

फ्रूट फेस मास्क
जाह्नवी कपूर त्वचा को एंटी ऑक्सीडेंट करने के लिए फलो का इस्तेमाल करती हैं। जाह्नवी कपूर ने बताया है कि मम्मी मुझे और खुशी को चेहरे पर लगाने के लिए फ्रूट देती थीं। वह बोलती थी कि इससे त्वचा पर ग्लो आता है। आज भी मैं और खुशी मम्मी की इस बात को फॉलो करते हैं।

केमिकल प्रोडक्ट से दूरी
जाह्नवी कपूर अपने चेहरे पर केमिकल का इस्तेमाल नहीं करती हैं। जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की तरह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। जाह्नवी कपूर अपने बालों और त्वचा का ध्यान रखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं।

शाइनी बालों के लिए अंडा और बीयर
जाह्नवी कपूर अपने शाइनी और सिल्की बालों के लिए बालों में अंडा लगाती हैं। अंडा लगाने से उनके बालों मुलायम हो जाते हैं। वहीं बीयर का इस्तेमाल करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या कम हो जाती है। जाह्नवी कपूर अपने बालों की देखभाल के लिए आंवला के तेल का इस्तेमाल करती हैं। आंवला तेल से बालों की मसाज करने से बाल मजबूत बने रहते हैं। एक्ट्रेस हफ्ते में दो बार बालों की मसाज करती हैं।

पानी
जाह्नवी कपूर अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए ज्यादा पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। जाह्नवी कपूर अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी करती हैं। दिनभर में वह 3 से 4 लीटर पानी पीती हैं। इसके अलावा वह नारियल पानी का भी सेवन करती हैं। नारियल पानी पीने से चेहरे के दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं।

हेल्दी डाइट
जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं। जाह्नवी कपूर सलाद और फलों का सेवन अधिक करती हैं। लंच में वहो दाल रोटी, चावल और फलों का सेवन करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











