Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
रोज सुबह करें ये काम, कुछ ही दिनों में पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन
महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। महिलाएं अक्सर घरेलू चीजों के इस्तेमाल के बदले ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। क्योंकि महिलाओं को लगता है कि घरेलू नुस्खें में बहुत लंबा समय लगता है। महिलाएं कम समय में चेहरे पर ग्लो चाहती है। इसलिए वह चेहरे पर केमिकल का इस्तेमाल करती है।

सेहत के साथ साथ स्किन का भी ध्यान भी रखना चाहिए। आज हम कुछ आसान टिप्स के बारे में बात करेंगे जिसे आप अपने रुटीन में शामिल करेंगे और कुछ ही समय में स्किन पर शानदार अंतर देखने को मिलेगा। इस टिप्स से आप अपने चेहरे पर नैचुलर ग्लो पाएंगे।

ठंडा पानी
सुबह उठने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए। वहीं लॉकडाउन के दौरान आप घर में बंद है बाहर नहीं जा रही है, तो भी आपको अपना चेहरा ठंडे पानी से साफ करना करना चाहिए। ठंडे पानी से चेहरा धोने से चमक आती है। ठंडे पानी से चेहरे पर जमा तेल और गंद हट जाता है जिससे त्वचा साफ हो जाती है। ध्यान रहे चेहरे पर नहाने वाले साबुन का इस्तेमाल ना करें।

एक गिलास गर्म पानी
सुबह उठने के बाद खाली पेट गर्म पानी पीने के बहुत फायदे है। खाली पेट पानी पीने से शरीर की सारी अशुद्धियां बाहर निकल जाती है। साथ चेहरा खिला खिला हो जाता है। गर्म पानी में आप नींबू का रस या फिर शहद भी मिलाकर पी सकती है।

मुल्तानी मिट्टी
सुबह उठने के बाद आप अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगा लें। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लॉकडाउन के दौरान कई महिलाएं चेहरे पर दाने को लेकर काफी परेशान चल रही है। ऐसे में वह सुबह मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाए उनके चेहरे पर जल्द असर देखने को मिलेगा।

गुलाब जल
सुबह उठकर चेहरे को गुलाब जल से साफ करना चाहिए। इससे स्किन फ्रेश हो जाती हैं। गुलाब जल में आप नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। गुलाब जल के इस्तेमाल करने से चेहरे पर पिंपल्स से होने वाले निशान दूर हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications