Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्लीन और फ्लॉलेस स्किन के लिए फिटकरी का करें इस्तेमाल, जानें तरीका
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। जवां स्किन के लिए महिलाएं नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं फिटकरी का इस्तेमाल करती हैं। फिटकरी का इस्तेमाल कर बालों को काला और घना बनाया जा सकता है। फिटकरी का इस्तेमाल कर चेहरे को क्लीन किया जा सकता है। चलिए जानते हैं फिटकरी इस्तेमाल करने का तरीका।

फिटकरी स्क्रब
त्वचा की देखभाल के लिए स्क्रब करना काफी जरुरी होता है। फिटकरी स्क्रब करने के लिए आधा छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर, आधा चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच शहद और थोड़ा सा सेंधा नमक लें। इन सबको एक बाउल में अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 2 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ कर लें। ध्यान रखे है कि आप चेहरे की मसाज ज्यादा देर तक ना करें। ज्यादा समय तक मसाज करने से चेहरा छिल सकता है। फिटकरी का ये स्क्रब त्वचा की डेड सेल्स हटाने में काफी मददगार है।

फिटकरी टोनर
त्वचा की देखभाल के लिए टोनर काफी अच्छा माना जाता है। फिटकरी का टोनर स्किन के लिए बहुत ही असरदार है। टोनर बनाने के लिए एक पानी, एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें। पानी में फिटकरी डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस पानी में नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। इसके बाद एक स्प्रे बॉटल में टोनर को डालकर चेहरे पर इस्तेमाल करें। इस टोनर का इस्तेमाल आप 2 से 3 दिन तक कर सकते है।

फिटकरी फेस पैक
त्वचा की देखभाल के लिए फेसपैक बहुत जरुरी होता है। फिटकरी फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच शहद, एक चम्मच फिटकरी और हल्दी लें। इन सबको को मिक्स करके अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
