Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
गर्मियों में काजल अग्रवाल त्वचा की देखभाल के लिए करती हैं सलाद का सेवन, जानें इसके फायदे
टॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए जानी जाती है। 37 साल की उम्र में काजल अग्रवाल की स्किन 20 साल की लगती हैं। एक्ट्रेस अपनी स्किन की देखभाल के लिए केमिकल ट्रीटमेंट की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। काजल नेचुरल ब्यूटी के लिए नेचुरल डाइट और हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं काजल अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके नेचुरल ग्लो का टॉप सीक्रेट, इन टिप्स को फॉलो कर आप भी नेचुरल ग्लो पा सकती हैं।

काजल अग्रवाल के खूबसूरती का राज है सलाद
काजल अग्रवाल अपनी फिटनेस और बेदाग स्किन के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करती हैं। एक इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने बताया था कि वह अपनी बेदाग त्वचा और फिट बॉडी के लिए एक बाउल सलाद का सेवन करती हैं। रोज खाने से पहले वह एक बाउल में खीरा, मूली, गाजर, पनीर ,चीज मूंगफली और सब्जियां डालकर सलाद बनाकर खाती है। काजल को सलाद बेहद पसंद भी है और उनकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद भी है। सलाद खान से चेहरे पर चमक आती हैं।

सलाद खान के फायदे
गाजर- सलाद सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सलाद में मौजूद गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो कि त्वचा की रंगत को निखारता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
चुकंदर- सलाद में चुकंदर खाने से स्किन जवां और फ्रेश बनी रहती हैं। चुकंदर का सेवन करने से चेहरे पर गुलाबी रंगती आती है जिससे चेहरा बेहद खूबसूरत लगता है।
खीरा- खीरे में विटामिन ए, बी और पोटोशियम पाया जाता है। खीरे खाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। खीरे खान से स्किन हाइड्रेट रहती है जिससे त्वचा पर चमक आती है।
टमाटर- सलाद में टमाटर खाने के सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर एंटी एजिंग की तरह काम करता है। टमाटर में विटमिन बी6 और फॉलेट पाया जाता है जो कि फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करता है।
रोजाना सलाद खाने से चेहरे की फाइन लाइन और झुर्रियां कम होती है जिसे चेहरे पर ग्लो बना रहता है।
सलाद मे मौजूद सब्जियां चेहरे के दाग धब्बे को कम करने में मदद करता है। सलाद खाने से स्किन का कोलेजन बनता है जिससे चेहरा फ्लॉलेस बना रहता है।

चमकदार स्किन के लिए सलाद बनाने का तरीका
सलाद बनाने के लिए एक खीरा, एक टमाटर, एक प्याज, एक मूली, एक गाजर, एक नींबू, एक चुंकदर, गाजर, और काला नमक लें। सलाद बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को साफ करके छील लें। इसके बाद खीरे, टमाटर और प्याज को गोल आकार में काट लें। इसके बाद इन सबको एक बाउल में डाले और नींबू का रस और काला नमक डालकर मिक्स करें। आप सलाद में पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
