Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
सिर्फ लड़कियों को ही नहीं लड़कों को भी कराना चाहिए फेशियल, जाने इसके फायदे
महिलाएं अपनी स्किन को लेकर काफी सजग होती है। समय-समय पर जाकर चेहरे की फेशियल जरुर करवाती हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, आजकल तो पुरुष भी फेशियल कराके अपनी त्वचा का पूरा ध्यान रखते हैं। भले की उनकी त्वचा को रफ-टफ माना जाता हो, लेकिन समय-समय पर कुछ ट्रीटमेंट की जरुरत उन्हें भी होती है। ताकि प्राकृतिक तौर पर मिली स्वस्थ त्वचा स्वस्थ ही रह सके। आइए जानते है कि हमें फेशियल क्यूं कराना चाहिए लेकिन इसके अलावा भी फेशियल कराने के कई फायदे हैं, आइए जानते हैं-

स्ट्रेस होता है दूर
फेशियल कराते समय चेहरे को कम से कम आधे घंटे की अच्छी मसाज मिलती है। इससे तनाव दूर होने में मदद मिलती है। इस दौरान आंखें भी बंद रहती हैं तो रिलैक्स फील किया जा सकता है।

फेस क्लींज होता है
घर पर हम कितनी ही कोशिश कर लें, लेकिन खुद से चेहरे की अच्छी तरह क्लीजिंग नहीं कर सकते हैं। फेशियाल का आधे-एक घंटे का सेशन त्वचा की अच्छी तरह क्लींजिंग करके उसे सुंदर बनाता है।

स्किन को बूढ़ा होने से बचाए
रोजाना हमारी त्वचा प्रदूषण का शिकार होती है जिसकी वजह से उसकी प्राकृतिक सुंदरता पर असर पड़ता है। ऐसे में वक्त से पहले ही झुर्रियां होने लगती हैं। फेशियल इन चीजों से बचाता है।

चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए
शरीर के किसी भी भाग में जब ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है तो वह भाग अच्छी तरह काम करता है और वहां की त्वचा भी चमकने लगती है। फेशियल में चेहरे की मसाज से यहां का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। परिणाम स्वरूप नेचुरल ग्लो आता है।

स्किन डिटॉक्सीफाई होती है
डिटॉक्सीफिकेशन त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। फेशियल में इस्तेमाल होने वाली क्रीम, स्क्रब, जेल, ये सभी मिलकर त्वचा को डिटॉक्सीफाई करके नई रंगत देते हैं।

वाइटहेड्स, मुंहासे और ब्लैकहेड्स हटाए
फेशियल में एक स्टेप आता है जो दर्द देता है। लेकिन दर्द के बाद ही चेहरा चमकने लगता है। क्योंकि इस प्रोसेस में वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स नीडल की मदद से निकाले जाते हैं। इनके स्किन में होने से चेहरा मुरझाया हुआ लगता है। इसके अलावा मुंहासें भी दूर करता है।

स्किन पोर्स खुल जाते हैं
प्रदूषण, धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। रोजाना फेस वॉश से थोड़ी मदद तो मिलती है लेकिन फेशियल में क्रीम से की गई मसाज इन पोर्स की गंदगी को गहराई से साफ करती है। पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है।

डार्क सर्कल दूर करे
आंखों के नीचे की त्वचा बेहद सेंसिटिव होती है। ज़रा भी लापरवाही और स्ट्रेस से यह डार्क होने लगती है। फेशियल में क्रीम की मसाज से आंखों के नीचे की यह त्वचा भी साफ होने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
