Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
वैलेंटाइन डे पर ग्लोइंग स्किन के लिए शहनाज हुसैन के इन टिप्स को करें फॉलो
वैलेंटाइन डे आने वाला है। इस दिन हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए आप शहनाज हुसैन के टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। वैलेंटाइन डे पर चमकदार स्किन के लिए लड़कियां पार्लर से ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं।

बिजी होने की वजह से पार्लर जाने का टाइम नहीं है तो आप शहनाज हुसैन के स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं। चलिए जानते हैं इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए असरदार टिप्स।

गुलाब जल का करें इस्तेमाल
कॉटन की मदद से अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। एक बाउल में गुलाब जल में कॉटन पैड भिगोकर कुछ देर फ्रिज में रख दें। इस पानी का इस्तेमाल पहले स्किन को साफ करने के लिए करें। फिर इसके साथ स्किन को स्ट्रोक करें। गालों पर इस्तेमाल ऊपर और बाहर की तरफ करें। जो लाइन पर हल्के प्रशे के साथ स्ट्रोक को कम करें। माथे पर सेंटर से शुरु करें और हर तरफ बाहर की ओर करें। चिन के लिए सर्कुलेशन का इस्तेमाल करें।

फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल
हफ्ते में दो बार फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन की डेड सेल्स हट जाती है और त्वचा ग्लो करने लगती हैं। फेशियल स्क्रब बनाने के लिए अखरोट पाउडर और एक चम्मच शहर और एक चम्मच दही लें। सबको अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनटो के लिए इसे छोड़ दें। फिर सर्कुलेशन मूवमेंट के साथ इसे धीरे धीरे चेहरे पर रगड़े और पानी से साफ कर लें।

वैलेंटाइन डे स्पेशल फेस मास्क
स्पेशल डे पर ग्लोइंग स्किन के लिए आप पिक मी अप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए शहद के साथ अंडे की सफेदी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। ड्राई स्किन वाले एक चम्मच मिल्क पाउडर भी मिला सकती हैं।

करी पत्ते का फेस पैक
स्किन की शाइन के लिए करी पत्ता बहुत ही अच्छा माना जाता है। सूखे और पीसे हुए करी पत्ते को फेस पैक में भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच ओट्स, दो चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दही लें। सबको मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

फलों से बना फेस पैक
फलों से बना फेस पैक ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। फलों से बने फेस पैक को आप अपनी त्वचा पर रोज लगा सकते हैं। पके हुए सेब, पका हुआ पपीता और केले को एक साथ मिलाएं। इसके बाद इसमें दही और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक से ना केवल चेहरा ग्लो करेंगा बल्कि स्किन टैन भी हट जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications