Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इन घरेलू प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से कर लें तौबा, ग्लो तो छोड़ो स्किन हो जाएगी खराब
महिला हो या पुरुष हर कोई अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कहा जाता है कि घरेलू चीजों के इस्तेमाल से स्किन को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता हैं। दमकती और जवां स्किन के लिए लोग अक्सर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन कई बार घरेलू चीजों से भी स्किन को काफी नुकसान हो जाता हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे घरेलू चीजों से स्किन को नुकसान होता हैं।

नींबू
कहा जाता है कि घरेलू चीजों के इस्तेमाल करने से स्किन को कोई भी नुकसान नहीं होता हैं। लेकिन यह केवल एक मिथ है घरेलू चीजों के इस्तेमाल से भी स्किन को काफी नुकसान होता हैं। नींबू का इस्तेमाल महिलाएं अक्सर नेचुरल ब्लीच के तौर पर करती हैं। लेकिन नींबू को चेहरे पर सीधा लगाने से काफी नुकसान होता हैं। बता दें कि नींब चेहरे पर लगाने के बाद धूप में जाने से स्किन पर केमिकल रिएक्शन हो जाता है जिसकी वजह से स्किन को काफी नुकसान होता है।

हल्दी
चमकदार स्किन के लिए अक्सर दादी हल्दी लगाने के लिए कहती हैं, लेकिन चेहरे पर ज्यादा हल्दी लगाना भी स्किन के खतरनाक साबित हो सकता है। हल्दी का प्रयोग स्किन को ग्लोंइग करने के लिए किया जाता हैं। हमारी स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती हैं। हल्दी के ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान हो सकता हैं। हल्दी की तासीर गर्म होती है ऐसे में गर्मियों में हल्दी का इस्तेमाल करना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।

चंदन
स्किन के ग्लो के लिए काफी समय से चंदन का प्रयोग किया जाता है। चंदन के प्रयोग करने से स्किन पर ठंडक बनी रहती है। लेकिन चंदन में बहुत तेज महक होती है जो कि स्किन के लिए बिलकुल भी अच्छी नहीं होती है।

दरदरा नमक
लोग केमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल करने के बदले घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं। घर पर स्क्रब करने के लिए अक्सर लोग दरदरा नमक का प्रयोग करते है, लेकिन यह स्किन के लिए काफी खतरनाक साबित होता हैं। हमारी स्किन काफी सेंसिटिव और सॉफ्ट होती है। सॉफ्ट स्किन पर दरदरे नमक के प्रयोग करने से घाव होने का खतरा बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
