Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
लूफा का गलत तरीके से इस्तेमाल बढ़ा सकता है स्किन प्रॉब्लम्स, इस तरह करें यूज
पुराने जमाने में लोग बॉडी को क्लीन करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया करते थे। फिर समय बदला और लोग शरीर से डेड स्किन और गंदगी को साफ करने के लिए लूफा का इस्तेमाल करने लगे। बॉडी वॉश के साथ मिलकर लूफा फोमिंग फॉर्म में आ जाता है और फिर स्किन को इससे रब करके बेहतर तरीके से साफ किया जा सकता है। अगर आप रोज नहाते समय लूफा का प्रयोग करती है तो इससे आपकी स्किन पॉलिश होती है और स्किन ग्लो करने लगती है। सबसे अच्छी बात ये है कि लूफा के इस्तेमाल के बाद स्किन ड्राई नहीं होती।
वैसे बाकी अन्य चीजों की तरह इसके फायदों के साथ नुकसान भी है। और यही कारण है कि एक्सपर्ट इसे सही तरीके से यूज करने की सलाह देते है। यहां हम आपको लूफा के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इससे होने वाले साइडइफेक्ट से बच सकते हैं।

लूफा का इस्तेमाल कैसे करें?
इस बात का हमेशा ध्यान रखिएगा कि लूफा हमेशा गीला करके ही काम में लें। क्यूंकि जब लूफा सूखा होगा तो इससे स्किन पर रैशेज बन सकते है। इसलिए लूफा का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह से गीला करें। इसके बाद इसके ऊपरी हिस्से पर बॉडी वॉश डालें। फिर अपने हाथों का इस्तेमाल करते हुए इसमें झाग बनाए। जब लूफा में सही तरीके से झाग आ जाए, तो इसे अपनी बॉडी पर सर्कुलेट मोशन में में चलाए। इसके बाद अपने हाथों और लूफा को अच्छी तरह से धो लें।

लूफा के इस्तेमाल में बरतें निम्न सावधानियां
अक्सर लोग जल्दबाजी में लूफा को इस्तेमाल करने के बाद उसे साफ किए बिना ऐसे ही छोड़ देने की गलती कर बैठते हैं। जो बैक्टीरिया या फंगल जैसी प्रॉब्लम का कारण बन सकता है। दरअसल, लूफा स्किन के डेड सेल्स को रिमूव करने का काम करता है और जब हम लूफा का यूज करते है तो ये सेल्स स्किन से तो हट जाते हैं, लेकिन लूफा में रह जाते हैं। और फिर इसे साफ न करने और दोबारा बिना धोए इस्तेमाल करने पर गंदा बैक्टीरिया स्किन के अंदर जम जाता है। ऐसे में आपको पिगमेंटेशन जैसी कई स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए हर बार नहाने के बाद इसे अच्छे से साफ करके जरूर रखें। बल्कि सप्ताह में एक बार आप इसे एंटीबैक्टीरियल सोप से भी साफ कर सकते है।

हर महीने बदलें लूफा
चूंकि लूफा प्लास्टिक से बनाया जाता हैं, ऐसे में इसके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। अगर आप रेगुलर लूफा का यूज करते हैं, तो एक महीने के अंतराल में इसे बदल दें। दरअसल, नहाते समय हर बार इसका इस्तेमाल करने की वजह से इसकी प्लास्टिक हार्ड होने लगती है, जो स्किन को हार्ड बना सकती है, या फिर स्किन पर रैशेज या खुजली जैसी समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए हर महीने लूफा बदलते रहें।

शेयर करने की गलती ना करें
ना सिर्फ लूफा बल्कि किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट को दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए, क्यूंकि सभी के स्किन टाइप, स्किन प्रॉब्लमस अलग-अलग होती है। और ऐसे में एक ही चीज का इस्तेमाल सभी के लिए नुकसानदेह हो सकता है। यानि अगर आप लूफा किसी और के साथ शेयर करेंगे तो आपकी स्किन पर पिंपल्स, एक्ने या फिर खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
