Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
स्किनकेयर में इन चीजों के इस्तेमाल से बचें, वरना खूबसूरती की जगह बदरंग हो जाएंगी त्वचा
सोशल मीडिया पर इन दिनों शॉर्ट वीडियोज का दौर काफी चल रहा है। जिसमें स्किन केयर से जुड़े आसान टिप्स देते हुए घरेलू चीजों को चेहरे पर एप्लाई करने के निर्देश दिए जाते है। लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि स्किन केयर में इस्तेमाल की जाने वाली ये चीजें स्किन को डैमेज भी कर सकती है। तो अगर आप भी बिना सोचे-समझे अपनी स्किन पर कुछ भी चीज लगा लेती है तो समय रहते संभल जाइए, क्यूंकि ये स्किन को बेहतर नहीं बल्कि बदतर बना सकती है। यहां हम आपको उन घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें स्किन केयर में इस्तेमाल करने के साइडइफेक्ट हो सकते है।

शक्कर
वैसे तो स्किन केयर में शक्कर के इस्तेमाल के कई फायदे बताए गए है, लेकिन इसके इस्तेमाल की सही जानकारी ना होने से ये आपकी स्किन को डैमेज भी कर सकती है। देखा जाए तो, शक्कर से स्क्रब तैयार किया जाता है जिसे स्किन पर एप्लाई करने से स्किप एक्सफोलिएट होती है। लेकिन आपकी परेशानी तब बढ़ सकती है, जब आप उसे अपनी स्किन पर घिसने लगते हैं।देखा जाए तो किसी भी स्क्रब को स्किन पर घिसना नहीं चाहिए, बल्कि हल्के हाथों से चेहरे पर घुमाना होता है। तो अगर आप भी शक्कर से स्क्रब करती हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे हल्के हाथों से लगाए और सप्ताह में सिर्फ एक बार इसे स्किन पर इस्तेमाल करें। नहीं तो आपकी स्किन ड्राई और खुरदरी बन सकती है।

नमक
नमक जिसके बिना खाने का टेस्ट अधूरा है, लेकिन स्किन के लिए ये हार्मफुल हो सकता है। दरअसल इसके जो छोटे-छोटे कण होते है वे स्किन को नुकसान पहुंचा सकते है।खासकर जिनकी स्किन सेंसेटिव है या जिनको एक्ने की प्रॉब्लम है, उन्हें नमक को स्किन केयर में शामिल करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए।

टूथपेस्ट
दांतो की चमक बढ़ाने के लिए तो टूथपेस्ट काफी इफेक्टिव है, लेकिन स्किन पर इसका इस्तेमाल कई स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस को बुलावा दे सकता है। दरअसल बहुत से लोग ब्लैकहेड्स, पिंप्ल्स और दाग-धब्बों के निशान हटाने के लिए चेहरे पर टूथपेस्ट लगा लेते है। लेकिन इन प्रॉब्लम को सोल्व करने के चक्कर में ये स्किन पर खुजली बढ़ा देते है और इस कारण स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंच सकता है। जिसे वापिस रिपेयर करना काफी मुश्किल हो सकता है।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा यूं तो घर के काम आसान बनाने में मददगार है, लेकिन जब बात इसे स्किन केयर में शामिल करन की हो तो, इसे अप्लाई करने से पहले ये जान लें कि इसके कई सारे साइडइफेक्ट भी हो सकते है। खासकर जिनकी स्किन सैंसेटिव है उन्हें तो इससे दूरी बनाए रखने में ही फायदा है। क्यूंकि अगर आपने गलती से भी कभी इसे सीधा चेहरे पर इस्तेमाल किया तो ये आपकी स्किन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। और इस कारण चेहरे पर दाने निकल सकते है।

विनेगर
विनेगर का इस्तेमाल भी स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकता है। हालांकि इसे पानी के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इसे किसी के साथ मिलाए बगैर चेहरे पर एप्लाई करेंगे तो इससे स्किन जल सकती है और स्किन पर झाइयां पड़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
