Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
रैशेज और दाने से परेशान सेंसिटिव स्किन वाले इन प्रोडक्ट का ना करें इस्तेमाल
महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट का यूज करती हैं। वहीं कुछ महिलाओं की स्किन काफी सेंसिटिव होती है, वह अपनी स्किन पर किसी भी प्रोडक्ट का यूज नहीं कर पाती हैं। क्योंकि इससे स्किन पर दाने रैशेज हो जाते है।

ऐसे में सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को अपनी स्किन का काफी ध्यान रखना होता है। क्योंकि सेंसिटिव स्किन बहुत ही नाजुक होती हैं। ऐसे में स्किन खराब होने का खतरा बना रहा है। चलिए जानते हैं सेंसिटिव स्किन वाले किस प्रोडक्ट का यूज करें और किस प्रोडक्ट का यूज ना करें।

एल्कोहल
स्किन केयर के लिए महिलाएं टोनर का यूज करती हैं। टोनर का यूज करने से स्किन का नेचुरल ऑयल निकल जाता है। बता दें कि टोनर में एल्कोहल होता है। वहीं सेंसिटिव स्किन पर टोनर लगाने से खुजली होने जाती हैं। सेंसिटिव स्किन पर एल्कोहल वाले टोनर से काफी सारी परेशानी देखने को मिलती है, जैसे रेडनेस, स्किन पर ड्राई पैचेज। सेंसिटिव स्किन वाले एल्कोहल फ्री टोनर लेना चाहिए। इससे आपकी स्किन पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

अमोनियम
महिलाएं अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं। फेस वॉश में एएलएस, एसएलएस पाए जाते जिसकी वजह से झाग आता है। इससे स्किन की अच्छी क्लींजिंग हो जाती है। लेकिन झाग का सेंसिटिव स्किन पर काफी गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में अपनी स्किन केयर के लिए सेंसिटिव सोप फ्री फेश वॉश लें।

ओक्टिनोक्सेट
धूप से स्किन को बचाने के लिए महिलाएं सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। सनस्क्रीन में ओक्टिनोक्सेट समेत कई केमिकल का यूज किया जाता है। जिससे सूर्य की यूवीबी किरणों से बचा जा सकता है। नॉर्मल स्किन पर इन केमिकल का कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन सेंसिटिव स्किन पर इससे नुकसान हो सकता है। सेंसिटिव स्किन वाले फिजिकल सनस्क्रीन का चुनाव करें।

सिंथेटिक खुशबू
स्किन केयर के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट लोशन, मॉइश्चराइजर और मास्क में सिंथेटिक खुशबू का यूज होता है, जो कि सेंसिटिव स्किन के इर्रिटेट कर सकता है। जो कि स्किन की अंदर की लेयर को डैमेज कर सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप खुशबूदार प्रोडक्ट से दूर रहें। ऐसे में आप होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ताकि आपकी स्किन को अंदर तक पोषण मिल सकें।

सिंथेटिक डाईज
ज्यादातर स्किन प्रोडक्ट में सिंथेटिक डाईज का यूज किया जाता है, जिसकी वजह से स्किन पर पिंपल और रैशेज हो जाते है। ऐसे में सेंसिटिव स्किन वाले उनक प्रोडक्ट का यूज करें जिसमें सिंथेटिक डाई नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
