Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एक्ने की है समस्या तो हल्दी की रस्म में लगाएं ये उबटन
शादी का सीजन एक बार फिर शुरू हो चुका है, शादी वाले घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। शादी की सभी रस्में हल्दी, मेहंदी, संगीत और विवाह के आयोजन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही हैं। भारतीय शादियों में मेहंदी और हल्दी की रस्म का खास महत्व होता है। देश में हर धर्म और संस्कृति में इन दोनों ही रस्मों को अलग-अलग तरह से निभाया जाता है।

हल्दी की रस्म खूब मजेदार तरीके से पूरी की जाती हैं। इसमें दुल्हन को उसके दोस्त, भाभी और बहनें हल्दी का खास लेप लगाती हैं। ताकि शादी में उसकी स्किन अच्छे से ग्लो करें। लेकिन हर दुल्हन की त्वचा अलग होती है। ऐसे में जिन दुल्हनों की स्किन ऑयली और सेंसेटिव होती है, उन्हें शादी के दौरान किसी भी तरह का लेप लगाने में थोड़ा सा संकोच होता है कि कहीं त्वचा को नुकसान न हो और शादी वाले दिन त्वचा के चमकने के बजाए उसमें दाग धब्बे न हो जाएं।
अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं और स्किन सेंसेटिव या फिर पिंपल्स की परेशानी है, तो चिंता न करें। आज हम आपके लिए एक खास हर्बल हल्दी पेस्ट की विधि लाए हैं जिसे लगाने पर आपकी त्वचा दमक उठेगी।

पेस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
स्किन सेफ हल्दी पेस्ट बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री।
हल्दी पाउडर
चंदन पाउडर
मूंग दाल पाउडर
तुलसी की पत्तियां
पुदीने की पत्तियां
खीरा

कैसे करें तैयार
पहले एक बड़ा बाउल लें, फिर हल्दी पाउडर, मूंग दाल पाउडर और चंदन का पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
अब खीरे को कद्दूकस कर, उसका रस निकाल लें। इसी रस को हल्दी वाले मिश्रण में मिला लें। आप चाहें तो एक ब्लेंडर में खीरा, तुलसी और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस तैयार पेस्ट को हल्दी वाले सूखे मिक्सचर में मिला लें।
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
आपका हर्बल हल्दी पेस्ट तैयार है।

इन बातों का रखें ख्याल
यह पैक आपको पूरे शरीर पर लगाना है इसलिए इसमें इस्तेमाल होने वाली साम्रगियों को आवश्यकता अनुसार ही मिलाएं।
इस हल्दी पेस्ट को बनाने के लिए कोई मात्रा तय नहीं की गई है।
इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियां हर्बल हैं इसलिए इनका कोई भी साइडइफेक्ट नहीं होता।
हल्दी के इस पेस्ट को अपनी हल्दी रस्म में लगाने से न सिर्फ पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा, बल्कि स्किन भी ग्लो करेगी।
शादी की रस्म में इस्तेमाल करने से कुछ वक्त पहले, इसे लगाकर देख लें कि किसी तरह का कोई रिएक्शन तो नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
