Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
गर्मियों में चेहरे के छोटे दाने और डेड स्किन के लिए इस्तेमाल करें एप्पल साइडर विनेगर
अक्सर गर्मियों के दिनों में सनबर्न और ज्यादा ऑयल की वजह से स्किन खराब हो जाती है। गर्मियों के मौसम में त्वचा पर छोटे छोटे दाने, ऑयली स्किन, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स हो जाते है। गर्मियों में स्किन भी काफी रफ हो जाती है। त्वचा की देखभाल के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों में स्किन की इन परेशानियों से निजात पाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। महिलाएं कई बार चेहरे पर एप्पल साइडर विनेगर जैसी चीजों का इस्तेमाल करती है, जिससे स्किन बर्न भी हो सकती है। चलिए जानते हैं गर्मियों में एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमाल करने का सही तरीका।

स्किन टोनर
त्वचा की देखभाल के लिए आप स्किन टोनर का इस्तेमाल किया जाता है। स्किन टोनर के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी सकती हैं। बता दें कि चेहरे पर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल सीधे त्वचा पर नहीं करना चाहिए। एप्पल विनेगर को इस्तेमाल करने के लिए 3 चम्मच पानी, 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और 4- 5 गुलाब लें। सबसे पहले गुलाब की पत्तियों के क्रश करके जूस निकाल लें। आप स्किन टोनर के लिए कम से कम दो चम्मच गुलाब का रस और दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें। एक बाउल में तीन चम्मच पानी के साथ गुलाब का रस और एप्पल साइडर विनेगर मिला लें । इसके बाद इस मिश्रण को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से मुंह धो लें।

माइल्ड एक्सफोलिएशन
स्किन केयर के लिए महिलाएं स्क्रब करती हैं। चेहरे पर बहुत ज्यादा स्क्रब करना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आप चेहरे पर हल्क स्क्रब करें। चेहरे पर स्क्रब करने के लिए आप शुगर एंड कॉफी का इस्तेमाल कर कते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए कॉफी और चीनी का स्क्रब बहुत ही फायदेमंद होता है। आधा चम्मच शुगर, आधा चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें पानी की कुछ बूंद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण से चेहरे की मसाज करें। 5 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। स्क्रब करने से डेड स्किन निकल जाएगी साथ ही त्वचा में चमक देखने को मिलेगी। हफ्ते में एक बार चेहरे का स्क्रब जरुर करें।

फेस पैक
टोनर और स्क्रब करने के बाद चेहरे पर पैक का इस्तेमाल करें। फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे के टेक्सचर मे सुधार आता है। फेस पैक बनाने के लिए आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 बड़े चम्मच शहद और 2 चम्मच टमाटर का रस लें। इन सब चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले इस फेस पैक हाथ में लगा लें, ताकि स्किन पर एलर्जी ना हो। अगर आपको एलर्जी होती है तो आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
