Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
इन पेड़ पौधे का इस्तेमाल कर पाएं बेदाग त्वचा, घने बालों के लिए जानें इस्तेमाल करने का तरीका
बेदाग स्किन और सिल्की बाल हर महिला की चाहत होती है। लेकिन बहुत कम महिलाओं की स्किन बेदाग होती हैं। बेदाग स्किन और सिल्की बालों के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट से स्किन पर कम समय के असर देखने को मिलता है, कुछ समय बाद स्किन पहले जैसे हो जाती हैं।

स्किन की देखभाल के लिए नेचुरल तरीकों को सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि नेचुरल तरीके से स्किन लंबे समय तक के लिए ठीक रहती हैं। स्किन की देखभाल के लिए के लिए हम पेड़ पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे आसपास पाए जाने वाले पौधे से हम स्किन और बालों की परेशानियों को दूर सकते हैं।

बेदाग स्किन के लिए तुलसी का करें यूज
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल , एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो कि एक्ने और झाइयां को दूर करने में मदद करता है। तुलसी का पेस्ट लगाने से चेहरा पर बेदाग हो जाता है। तुलसी फेस पैक बनाने का तरीका। तुलसी के पत्तियों को पानी के साथ पीस लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 बार तुलसी के पेस्ट को लगाएं।

नीम की पत्तियां
नीम के पौधे का हजारों सालों से दवाई के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है। नीम की पत्तियों का हेयर मास्क लगाकर आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। नीम का हेयर मास्क बनाने के लिए नीम की पत्तियां लें, पानी मिलाकर उसे पीस लें। इसके बाद एक कटोरी दही के साथ नीम का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपने बाल धो लें।

बालों के लिए यूज करें अमरूद की पत्तियां
अमरूद की पत्तियों में विटामिन, जिंक, पोटैसियल और प्रोटीन पाया जाता है जो कि झड़ते बालों को कम करता है साथ ही डैमेज बालों को भी ठीक करता है। अमरूद के पत्ते का हेयर मास्क बनाने का तरीका। सबसे पहले 1 लीटर पानी उबाल लें, इस पानी में अमरूद के पत्ते डांलें जब पानी आधा हो जाए इसके बाद पानी ठंडा होने के बाद इसे बालों की जड़ो पर लगाएं या फिर इस ठंडे पानी से अपने बाल धोएं। हफ्ते में दो बार आप अमरूद के पानी का यूज कर सकती हैं।

सॉफ्ट और एक्ने फ्री स्किन के लिए एलोवेरा
एलोवेरा का यूज स्किन केयर के लिए किया जाता है। एलोवेरा स्किन की हर तरह की परेशानी को दूर करता है। एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है जो कि एक्ने को कम करने में मदद करता है। वहीं एलोवेरा का यूज करन सनर्बन को भी हटाया जा सकता है एलोवेरा को यूज करने के लिए आप ताजा एलोवेरा लें। एलोवेरा का जेल निकाल कर उसे अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
