Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुदीना-तुलसी का आइस क्यूब से स्किन का रखें ख्याल, लाल दाने और रेडनेस एकदम हो जाएगी गायब
गर्मियों के दौरान स्किन पर बहुत सारी परेशानी देखने को मिलती है। गर्मियों में स्किन पर दाने, पिंपल और जलन जैसी समस्या देखने को मिलती है। सेंसिटिव स्किन वालों लोगों को गर्मियों में काफी दिक्कत आती है। सेंसिटिव स्किन वालों के चेहरे पर रेडनेस, रैशे और छोटे- छोटे दाने देखने को मिलते है। ऐसे में स्किन का ध्यान रखना बहुत जरुरी हो जाता है। गर्मियों में स्किन का ख्याल रखने के लिए आप घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं।

चेहरे पर आप आइस क्यूब्स का इस्तेमाल कर सकती है। गर्मियों में आप पुदीने और तुलसी वाले आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करती हैं। ऑयली स्किन वालों के लिए पुदीने और तुलसी का यूज काफी फायदेमंद होता है। पुदीने और तुलसी के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। चलिए जानते है पुदीने और तुलसी आइस क्यूब्स बनाने के तरीका।

पुदीने और तुलसी आइस क्यूब्स बनाने का तरीका
6-7 तुलसी की पत्तियां, 6-7 पुदीने की पत्तियां, 3 चम्मच गुलाब जल, और पानी चाहिए। सबसे पहले 1 कप पानी लीजिए, उस पानी में तुलसी और पुदीने की पत्तियों को भिगो लें। थोड़ी देर पत्तियों को अच्छे धो लें, फिर इस पत्तियों को क्रश कर लें। इसके बाद 1 कप पानी में क्रश की हुई पत्तियों को डालकर पानी उबाल लें। पानी उबालने के बाद इसे ठंडा कर दें। ठंडा होने के बाद आप इसमें गुलाब जल मिलाएं। गुलाब जल टोनर की तरह काम करता है। आप इस मिश्रण में आप विटाामिन ई के कैप्सूल मिला सकते है। मिश्रण तैयार होने के बाद इस मिश्रण को ट्रे में डालकर जमा दें। फिर आप आइ क्यूब्स को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी, साथ ही स्किन के बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन दूर हो जाएंगे।

पुदीना और तुलसी आइस क्यूब्स लगाने का तरीका
चेहरे पर रोज आइस क्यूब लगाना चाहिए। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप चेहरे पर सीधे आइस क्यूब्स का इस्तेमाल ना करें, आइस क्यूब को कॉटन के कपडें में रखकर चेहरे पर लगाएं। आइस क्यूब लगाने से चेहरा गीला हो जाता है, चेहरे को सूखने दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे धो लें।

आइस क्यूब लगाते समय सावधानी
एक बार आइस क्यूब्स बनाने के बाद उसे 5 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आइस क्यूब को रोज चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।चेहरे धोने समय गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सेंसिटिव स्किन है तो आइसक्यूब को चेहरे पर ना लगाएं।

पुदीने और तुलसी के फायदे
पुदीने और तुलसी बहुत ही फायदेमंद होती हैं। पुदीने और तुलसी में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते है, जो चेहरे से एक्ने की परेशानी को खत्म कर देती है। ऑयली स्किन के लिए पुदीने और तुलसी का आइस क्यूब बहुत मददगार साबित होता है। तुलसी के पत्ते का फेस मास्क का इस्तेमाल कर चेहरे पिंपल से भी निजात पाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
