Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
करवा चौथ: इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए घर पर करें घरेलू नुस्खे, चांद की तरह चमकने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
करवा चौथ पर पार्लर में काफी रस होता है जिसकी वजह से कई बार फेशियल नहीं हो पता है। अगर आपके पास पार्लर जाने का टाइम नहीं है तो आप घर पर भी आसानी से पार्लर जैसा ग्लो पा सकते है। घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर इंस्टेंट ग्लो पा सकते है।

चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट घरेलू फेस मास्क।

गुलाब जल फेस मास्क
करवा चौथ के दिन महिलाएं ग्लोइंग स्किन गुलाब जल का फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से त्वचा पिंक नजर आती है। गुलाब जल का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद, गुलाबजल और आधा चम्मच दही लें।
बेसन, शहद, गुलाबजल और दही को मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बना लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद चेहरे पर ग्लो आएगा। इस फेस पैक को करवा चौथ से एक दिन पहले या फिर करवा चौथ के दिन भी लगा सकते है। फेस पैक लगाने से आपकी स्किन सॉफ्ट और क्लीन हो जाएगी।

गुलाब जल, एलोवेरा जेल और विटामिन ई
करवा चौथ पर इंस्टेंट ग्लो के लिए आप एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते है। एक चम्मच एलोवेरा जेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल लें। इन सबकों मिलाकर कर अच्छे से मिक्स कर लें। इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं हल्के हाथ से मसाज करें। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। चेहरा साफ होने के बाद आपके चेहरे पर चमक और ग्लो नजर आएगा। इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर आप करवा चौथ के दिन करें। मेकअप करने से 2 घंटे पहले चेहरे पर फेस मास्क लगाएं।

ड्राई स्किन के लिए गुलाब जल
गुलाब जल, रुई, तौलिया, फैशियल क्लींजर, मॉइश्चराइजर लें। सबसे पहले चेहरे को क्लींजर से साफ कर लें। इसके बाद रुई को गुलाब जल में डिबोकर चेहरे पर घिस लें। गुलाब जल को चेहरे पर ही सूखने दें। सूखने के बाद, चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। ।



Click it and Unblock the Notifications
