Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सौंफ फेस पैक के फायदें, ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए बेहद खास-जानिए कैसे करना है इस्तेमाल
महिलाएं अपनी सॉफ्ट और बेदाग स्किन के लिए क्या कुछ नहीं करती है। कॉस्मेटिक्स से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। इसके बाद भी स्किन पर खास बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं। स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए आप सौंफ का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सौंफ में आयरन, कॉपर, जिंक और कैल्शियम पाया जाता है। जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। सौंफ के इस्तेमाल से मुंहासे, डैमेज स्किन, काले धब्बे और झुर्रियों को कम किया जा सकता है। चलिए जानते है सौंफ के फायदे।

सौंफ से फेस पैक बनाने का तरीका
सौंफ का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 2 बड़े चम्मच ओट्स और आधा कप उबला हुआ पानी लें। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में पानी से चेहरा धो लें।

सौंफ का स्टीम
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए आप सौंफ का स्टीम ले सकते हैं। सौंफ का स्टीम बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर पानी उबालें। इस पानी में 1 चम्मच सौंफ डालें। जब पानी उबल जाएं तो इस पानी से स्टीम लें सकती हैं। स्टीम लेनें के लिए तौलिया डालकर चेहरा ढ़क लें। 5 मिनट तक स्टीम लेने के बाद एक नरम तौलिए से चेहरा पोंछ लें। ड्राई स्किन के लिए सौंफ का पानी बहुत ही फायदेमंद है।

सौंफ का स्क्रब
सौंफ का स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच पानी और एक चम्मच सौंफ का पाउडर लें। इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के से स्क्रब करें। स्क्रब करने से चेहरा क्लीन हो जाता है।

सौंफ का पैक
आधे कप पानी को गर्म कर उसमें सौंफ डालें। इसके बाद पानी को ठंडा होने दें। पानी में 1 चम्मच ओटमील, 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें। इससे चेहरे के पिंपल कम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
