Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक
कैसे इतना ग्लो करती हैं बिपाशा बसु, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु को बी टाउन में उनके हॉट फिगर और ग्लोइंग स्किन के लिए जाना जाता है

बिपाशा भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आती है लेकिन वह अपने आपको एकदम फिट और खूबसूरत रखती है। फिट रखने के बिपाशा बसु योग और वर्कआउट करती हैं। बिपाशा बसु अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते है बिपाशा बसु का ब्यूटी सीक्रेट

अंडे
एक्ट्रेस बिपाशा बसु खूबसूरती और फिटनेस के लिए नाश्ते में अंडे के सफेद हिस्से को खाती हैं। क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट कम होता है। वहीं अंडे खाने की वजह से बाल ही हेल्दी रहते हैं। अंडे में प्रोटीन पाया जाता हैं। प्रोटीन हमारे स्किन और बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

पानी
बिपाशा बसु अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए दिनभर काफी पानी पीती हैं। बिपाशा बसु का कहना है कि दिनभर में 10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने से स्किन जवां और ग्लोइंग रहती है। चमकदार त्वचा के लिए दिनभर में ज्यादा पानी पीना चाहिए। वहीं नारियल पानी पीने से भी चेहरे पर ग्लो आता हैं। गर्मियों के दिनों में पानी वाले फल जैसे तरबूज, खीरा आदि का सेवन करना चाहिए।

हेल्दी डाइट
बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें मीठा बहुत पसंद है। ऐसे में वह मिठे के साथ साथ हेल्दी डाइट का सेवन करती हैं। हेल्दी डाइट में वह प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना पसंद करती हैं। अगर आप भी हेल्दी स्किन और फिट बॉडी चाहते है तो आज से ही हेल्दी डाइट लेना शुरु करें।

मेकअप
बिपाशा बसु भी अन्य एक्ट्रेस की तरह रात को मेकअप उतारकर सोती है। रात को सोने से पहले मेकअप उतारकर सोना चाहिए। रात को मुंह धोने के बाद बिपाशा मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। वहीं वह ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती है। बिपाशा सोशल मीडिया पर भी अपनी नो मेकअप वाली फोटो अक्सर शेयर करती रहती हैं।

योग और वर्कआउट
फिट रहने के लिए योग और वर्कआउट बहुत जरुरी होता हैं। इसलिए बिपाशा बसु भी अपने आपको फिट बनाएं रखने के लिए वर्कआउट करती हैं। वह स्किन ग्लो के लिए वह योग भी करती हैं।

पूरी नींद
फ्रेश और खिले खिले चेहरे के लिए नींद पूरी होना बहुत जरुरी होता हैं। हर किसी को 8 घंटे की नींद जरुर लेनी चाहिए। रात को देर तक जगने की वजह से आंखों के चारो और काले घेरे हो जाते है। वहीं जो नींद पूरी लेते है उनका चेहरा फ्रेश और खिला खिला लगता हैं। जो लोग नींद नही ले पाते है उनका चेहरा थका थका लगता है। इसलिए 8 घंटे की नींद पूरी लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
