Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें क्या है Cica क्रीम और इसके असरदार फायदे ? ड्राई स्किन के लिए चमत्कारी है गोटू कोला
बेदाग और ग्लोइंग स्किन की चाहत हर महिला की होती हैं। ऐसे में इन दिनों महिलाओं के बीच Cica क्रीम काफी फेमस है। Cica क्रीम को सेंटेला आस्टीटिका क्रीम के नाम से भी जाना जाता है। यह क्रीम गोटू कोला पौधे से बनाई जाती है।

इस पौधे का इस्तेमाल 300 सालों से औषधि के रुप में किया जाता है। वहीं अब इस हर्ब का इस्तेमाल स्किन केयर प्रोडक्ट में किया जा रहा है। यह क्रीम ड्राई और सेंसटिव स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। चलिए जानते है Cica क्रीम के असरदार लाभ।

क्या है Cica Cream और गोटू कोला
गोटू कोला का इस्तेमाल काफी समय से औषधि के रुप में किया जाता है। इस औषधि को सेंटेला आस्टीटिका के नाम से जाना जाता है। इस औषधि से घावों को ठीक किया जाता है। गोटू कोला पौते की पत्तियां हरे रंग की होती है। हल्के बैंगनी, गुलाबी या सफेद रंग के फूल खिलते हैं। बता दें कि गोटू कोला पौधे का इस्तेमाल सीधे स्किन पर नहीं किया जाता है। गोटू कोला युक्त क्रीम का ही चेहरे पर इस्तमाल करना चाहिए। वहीं इन दिनों स्किनकेयर ब्रांड ने इस पौधे का इस्तेमाल स्किन केयर प्रोडक्ट जैसे मॉइश्चराइजर और सीरम में यूज करना शुरु किया है।

सेंटेला आस्टीटिका क्रीम के फायदे
सेंटेला आस्टीटिका क्रीम ड्राई स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी है। कुछ लोग कितना भी मॉइश्चराइज लगा लें, इसके बाद स्किन ड्राई और फटी फटी रहती है। अगर आपकी स्किन भी ड्राई रहती है तो ये क्रीम आपके लिए बेस्ट है। सेंटेला आस्टीटिका क्रीम में एंटी एनफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो कि स्किन को मॉइश्चराइज रखने में काफी मददगार है

फाइन लाइन्स और झुर्रियों को करें कम
सेंटेला आस्टीटिका क्रीम फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी कम करने में काफी असरदार है। Cica क्रीम में विटामिन सी, एंटी ऑक्सिडेंट और मडैकोसाइड एक्सट्रेक्ट के गुण पाए जाते है जो कि स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए Cica Cream
Cica Cream में मडैकोसाइड पाया जाता है जो कि स्किन को हाइड्रेस रखता है साथ ही इससे चेहरेके मुंहासे ठीक होते है। इस क्रीम का इस्तेमाल करने से चेहरे की जलन, निशान और कट्स भी सही हो जाते हैं। साथ ही क्रीम का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग हो जाती है। सर्दियों में ड्राईनेस दूर करने के लिए ये क्रीम परफेक्ट है। इस क्रीम का दिन में 2 बार इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्किन स्मूथ और सॉफ्ट बनी रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
