Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
ग्लोइंग और क्लीन स्किन के लिए नारियल है फायदेमंद, जानें फायदे
नारियल सेहत के साथ साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड कोकोनेट डे नारियल की खेती और उत्पादन बढ़ाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है।

नारियल का इस्तेमाल खाने के साथ साथ त्वचा और बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। चलिए जानते हैं नारियल के त्वचा और बालों के लिए कैसे फायदेमंद है।

ग्लोइंग स्किन
नारियल का दूध सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल तेल और नारियल दूध का इस्तेमाल करने से त्वचा पर ग्लो आता है। नारियल में आयरन और सेलेनियम पाया जाता है जो कि एंटी ऑक्सिडेंट की तरह काम करता है।

मुंहासों के लिए फायदेमंद है नारियल
प्रदूषण और तेज धूप का असर चेहरे पर पड़ता है। तेज धूप में चेहरा ड्राई हो जाता है। महिलाएं अक्सर दाग- धब्बे और मुंहासों से परेशान रहती हैं। मुंहासों और दाग धब्बे से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल पानी में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और सोडियम पाया जाता है जो कि दाग धब्बों को कम करते है। इसके अलावा नारियल पानी लगाने से चेहरे के मुंहासे खत्म हो जाते है।

टैनिंग से राहत
गर्मियों के मौसम में धूप में ज्यादा समय तक बाहर रहने से स्किन टैन हो जाती है। अगर आप भी स्किन टैन से परेशान है तो आप नारियल पानी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर स्किन टैन को कम कर सकती हैं। स्किन टैन कम करने के लिए रोज दिन में 2 बार चेहरे पर नारियल पानी लगाएं। इसके अलावा चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप नारियल तेल की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डार्क सर्कल
नारियल पानी और तेल का इस्तेमाल कर आखों के डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है। नारियल पानी में कॉटन डालकर आखों के नीचें लगाएं। रोज रात को आंखों पर नारियल पानी लगाएं। कुछ समय बाद आंखों का डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।

रफ और झड़ते बालों के लिए नारियल
नारियल तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। नारियल तेल का इस्तेमाल कर बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। नारियल तेल से बालों की मसाज करने रफ और फ्रिजी बाल ठीक हो जाते है। सॉफ्ट और मुलायम बालों के लिए नारियल तेल बहुत ही फायदेमंद है। नारियल तेल से मसाज करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। बालों की ग्रोथ और स्मूथ बालों के लिए नारियल तेल बहुत ही अच्छा माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
