Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इस दीवाली पर कैसे दिखें कुछ खास
दीवाली आने वाली है और टाइम आ गया है कि अब हम ढ़ेर सारी शॉपिंग करें, नए कपड़े खरीदें, नए फुटवियर लें और फैशन की हर लेटेस्ट चीज को खरीदकर अपने कलेक्शन में शामिल करें। हर फेस्टिवल पर हम चाहते हैं कि खास दिखें। लेकिन खास दिखने के लिए खरीददारी से ज्यादा आपका चेहरा मायने रखता है और शरीर की सुंदरता भी। इसके लिए आपको कई बातों पर ध्यान देना होगा। इस दीवाली खास दिखने के लिए कुछ टिप्स निम्न प्रकार हैं:
इस दीवाली पर कैसे दिखें कुछ खास

छोटा-छोटा ही अधिक होता है: ज्यादा बड़ी चीजों पर ध्यान देने से बेहतर है कि आप छोटी बातों पर ध्यान दें। अपने चेहरे की फाइन लाइन्स को खत्म करने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। खोल पेन्सिल लें और अंदर से एक फाइन स्ट्रोक को ड्रा कर लें और अपने आंखों को अच्छा शेप देने के लिए ऊपरी पलकों को हल्का सा उठा दें। थका-थका सा न दिखने के लिए आप वोल्माईजिंग मस्कारा का इस्तेमाल करें। नेचुरल पिंक कलर का इस्तेमाल करें। इस दीवाली पर पाइये दमकती हुई त्वचा

अपनी सबसे सुंदर चीज को ज्यादा हाईलाइट करें: अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके चेहरे में आपकी आंखें ज्यादा सुंदर है तो उन्हे और ज्यादा अच्छा लुक दें ताकि आपका चेहरा खिल जाएं। इसके लिए आप मस्कारा को नए और आंखों के प्रकार के हिसाब से लगाएं। अपनी पलकों को डार्क करें और आंखों पर ऊपर ब्लश लगाएं। इसके लिए चीक बोन्स का मेकअप भी ध्यान से करें।

ड्रामाटिक आंखें : स्मोकी लुक वाली आंखे सबसे ज्यादा लुभावनी होती हैं। परफेक्ट स्मोकी आंखों का लुक लाने के लिए सही आईशेडों का चयन करें। कई भारतीय महिलाएं, काले या भूरे रंग को ही आईशेडों के रूप में लगाना पसंद करती है लेकिन गोल्ड, ब्लू या चारकोल ब्लैक भी काफी फबता है। कभी इन रंगों को भी ट्राई करके देखें।

पारम्परिक कपड़े : त्यौहार के दौरान आप अपने पहनावे को बिल्कुल पारम्परिक रखें। अच्छे से कपड़ों को कैरी करें और उनका ग्रेस बनाएं रखें। सही रंग को सही ज्वैलरी का चयन करके उसे उसकी प्रकार से पहने जिस प्रकार से वह पहनी जाती है।

नेचुरल लुक : कई महिलाएं चाहती है कि वह त्यौहार के दौरान हॉट लगे ताकि सबसे अलग दिखें। लेकिन ऐसा न करें। आप जैसी हैं वैसी ह रहें। खुद को शालीनता से सभी के सामने पेश करें। अपने होंठों को ड्राई न होने दें, लिपग्लॉस लगाएं और हल्का सा डिओ डालें।



Click it and Unblock the Notifications
