Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
मानसून में भी बने रहें ऐसे स्टाइलिस्ट
(आईएएनएस)| इन दिनों हो रही बारिश मानसून की शुरुआत का संकेत है, लेकिन गर्मी और उमस आपके स्टाइल तथा आराम पर भारी पड़ सकती है। एक विशेषज्ञ का कहना है कि इस सीजन में अपने परिधानों और एसेसरीज़ में थोड़ा उलटफेर कर फैशनपरस्त बने रह सकते हैं।
READ: ऐसे एथनिक वियर जो ऑफिस में पहनने के लिये हैं सबसे बेस्ट
फैशन ब्रांड 'अंतरदेसी' और 'नवेली' के डिजानइर मनीष त्रिपाठी ने मानसून में स्टाइलिश बने रहने के कुछ ऐसे ही टिप्स की सूची बनाई है। अगर आप को भी नहीं समझ आ रहा है कि इस खूबसूरत मॉनसून में खुद को कैसे स्टाइलिश बनाया जाए तो हमारा लेख पढें।
यह लेख ना सिर्फ महिलाओं को ही बल्कि पुरुषों को भी सुझाव देगा कि उन्हें मानसून में कैसे स्टाइलिश दिखना चाहिये।

1. मानसूनी रंग :
मानसून में चटख रंग पहनें। इस अनमने से मौसम में चटख और सुर्ख रंग आपको भीड़ से अलग से दिखाएंगे।

2. लंबाई पर दें ध्यान :
मध्य लंबाई की रंग-बिरंगी पोशाक मानसून के लिहाज से एकदम उचित और साथ ही ट्रेंडी हैं।

3. एसेसरीज :
चटख रंगों वाले वाटरप्रूफ बैग तथा रेनकोट अपनाएं। एक सुंदर सा छापेदार स्कार्फ ले सकती हैं, यह आपको फुहारों या उमस से बचा सकता है।

4. खुले जूते-चप्पल आजमाएं :
रंग-बिरंगे और ध्यान खींचने वाले खुले-खुले जूते चप्पल चुनें, जिनमें पंजा खुला रहे। फैंसी जूते न पहनें।

1. ढीली टी शर्ट को कहें ना
इस मौसम में ढीली-ढाली टीशर्ट न पहनें और स्टाइलिश दिखें।

2. स्नीकर्स या लोफर्स
इस मौसम में चमड़े के जूतों को अलविदा कहें और धोए जा सकने वाले स्नीकर्स या लोफर्स चुनें।

3. लूज़ डेनिम पहनें
अगर आप इस मौसम में डेनिम पहनना चाहते हैं, तो ढीली-ढाली डेनिम पहनें, क्योंकि मानसून में पसीना और चिपचिपापन बहुत होता है।

4. ब्रेसलेट या वाटरप्रूफ घड़ी
एक बढ़िया से ब्रेसलेट या वाटरप्रूफ घड़ी पहनें और खुद में चार चांद लगाएं। ये चीजें साबित करेंगी कि आप और आपका स्टाइल दोनों ही बारिश के इस मौसम के लिए बिल्कुल तैयार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
