Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
परफेक्ट ट्रेडिशनल बोंग लुक के लिए फॉलो करें ये स्टाइल टिप्स
जब बात आती है लाल बॉर्डर वाली उजली साड़ी की, तो बंगाली यह विशेष त्योहारों में ही निकालते हैं और इनमें से एक है दुर्गा पूजा। अब जब दुर्गा पूजा काफी पास है तो बंगालियों के अलावा दूसरी महिलाएं भी लाल बॉर्डर वाली उजली साड़ी पहनने की प्लानिंग कर रही हैं क्यूंकि इसका एक अलग ग्रेस और स्टाइल है। हालांकि, यह सोच हमेशा रहती है कि आखिर साड़ी पहनी कैसे जाए?
आपकी साड़ी और मेकअप की मदद से आप दुर्गा पूजा में पिक्चर परफेक्ट दिखें इसलिए यहाँ पर कुछ मेकअप और स्टाइल के टिप्स दिए गए हैं। इन टिप्स की मदद से आपके लुक में चार चाँद लग जाएंगे। इस दुर्गा पूजा आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

बालों से शुरू करें
लाल बॉर्डर वाली उजली साड़ी के साथ दो हेयरस्टाइल अच्छे लगते हैं- खुले बाल और बन। अपनी पसंद के अनुसार कोई भी स्टाइल चुन लें। यह ध्यान रखें कि आपका हेयरस्टाइल सफाई से बना हो ताकि आप पूजा के दौरान व्यवस्थित लगेंगे। आप कोई भी स्टाइल चुनें, एक ब्रोच के इस्तमाल से आपको बंगाली लुक मिलेगा।

फेस मेकअप करें
एक बाल बालों की स्टाइलिंग हो गई, तो आप बेस मेकअप कर सकते हैं। क्लींजिंग के बाद मॉइस्चराइज़िंग करें और उसके बाद मेकअप करें। मेकअप में फाउंडेशन, ब्रोंज़र, हाइलाइटर और ब्लश अहम भूमिका होती है। इसके बाद लिपस्टिक और आखों का मेकअप करें। फेस मेकअप करते वक़्त काफी ज़्यादा मेकअप ना करें क्यूंकि लाल बॉर्डर वाली उजली साड़ी के साथ सिंपल मेकअप ही सबसे सही लगता है।

बिंदी लगाएं
बंगाली लुक पाने के लिए बिंदी की काफी अहम भूमिका होती है। आप लाल रंग की गोल बिंदी लगा सकती हैं या सजावटी बिंदी भी लगा सकती हैं। ब्याहता महिलाएं लिक्विड सिन्दूर अपने सर पर लगा सकती हैं। अगर आपकी शादी हो चुकी है तो बिंदी ज़रूर लगाएं। में बिंदी और सिन्दूर के इस्तमाल में काफी ध्यान रखें।

आल्ता ज़रूर लगाएं
दुर्गा पूजा के इस लुक के साथ आल्ता ज़रूर लगाएं। आप हाथों और पैरों में आल्ता लगा सकती हैं। यह आपके बंगाली लुक में इजाफा करेगा। ध्यान रखें कि आल्ता एक कपड़े का इस्तमाल कर लगाएं क्यूंकि दाग लग सकते हैं। नाखूनों पर लाल नेल पॉलिश लगाएं।

ज्वेलरी पहनें
बंगाली लुक के लिए ज्वेलरी भी काफी ज़रूरी है। हाथ से लेकर गर्दन तक, कानों से लेकर पांव और चूड़ियों, गले के आभूषण, इयररिंग और एंकलेट तक कुछ
भी मिस ना करें। अगर आपको अपना लुक सिंपल रखना है तो आप नेकलेस और चूड़ियां कम कर सकती हैं पर इन्हें पहनें ज़रूर। बंगाली लुक के लिए गोल्ड ज्वेलरी ज़रूर डालें पर अगर आप चाहें तो चांदी भी पहन सकते हैं।

साड़ी पहनने का तरीका
अंत में आप कितने क्लासी लग रहे हैं वह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने साड़ी कैसे पहनी है। साड़ी को सही तरीके से पहनें ताकि आप बंगाली लुक पा सकें। आप मदद के लिए ऑनलाइन साड़ी पहनने के तरीके भी देख सकते हैं और परफेक्ट लुक पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
