Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बेडौल बांहें भी दिखेंगी स्लिम, ब्लाउज खरीदते या स्टिचिंग करवाते हुए रखें इन बातों का ध्यान
साड़ी हर लड़की का फेवरेट आउटफिट होता है, क्योंकि इसमें महिलाएं को न सिर्फ परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक मिलता है बल्कि साड़ी में फिगर भी अच्छे से फ्लॉन्ट होता है। मगर प्लस साइज वाली महिलाओं को कमर से लेकर हैवी बाजू तक को कवर करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
कमर को फिर भी आप पल्लू के अलग-अलग स्टाइल से कवर कर सकती हैं लेकिन हैवी बाजूओं को छिपाने में कई परेशानियां आती है। इसका ऑप्शन है ब्लाउज़ के साथ एक्सपेरिमेंट। आज इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आ रहे जिसमें ब्लाउज खरीदते या स्टिचिंग कराते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखकर आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

सही फैब्रिक चुनें
हमेशा लाइटवेट फ्रैबिक चुनें। इससे आपके हाथ पतले नज़र आएंगे। सिल्क, रेयॉन, कॉटन और शिफॉन जैसे फ्रैबिक हैवी बाजुओं को कवर करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। वहीं वेलवेट, वुलेन फ्रैबिक का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।

स्लीव की लैंथ का रखे ध्यान
डिज़ाइन और प्रिंट के साथ स्लीव के लेंथ पर भी जरा गौर कर लें। अगर हाथ हैवी हैं, तो हमेशा एल्बो लेंथ या क्वाटर स्लीव वाले ब्लाउज़ बनवाएं। स्लीवलेस या फुल स्लीव ना पहनें। इससे आपके हाथ और ज्यादा हैवी लगेंगे। इतना ही नहीं, बटरफ्लाई या केप स्लीव डिज़ाइन भी ना सिलवाएं इसमें भी आप कम्फर्टेबल और कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगी।

डार्क कलर करेंगे वर्क
सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है ना लेकिन सच है। सही कलर चुनकर आप स्लिम लुक पा सकती है। हैवी बाजुओं को कवर करने के लिए हमेशा डार्क कलर्स वाले ब्लाउज़ सिलवाएं।

फिटिंग का रखें ध्यान
किसी भी आउटफिट में परफेक्ट लुक के लिए सही फिटिंग होना काफी ज़रूरी होता है. अगर आप ब्लाउज़ ज़्यादा टाइट होगा, तो आपके हाथों का हैवीनेस साफ तौर पर नज़र आएगी। वहीं, ज़्यादा लूज़ ब्लाउज़ इन्हें और हैवी दिखाएगा इसलिए हमेशा इसकी फिटिंग ऐसी रखें कि ये ना ज़्यादा टाइट हो ना ज़्यादा लूज़।

प्रिंट्स का ध्यान
अगर आप अपने हाथों को पतला दिखाना चाहती हैं, तो ऐसे ब्लाउज़ ना सिलवाएं जिसमें चंकी या काफी ज़्यादा प्रिंट्स हो। इसके अलावा, आप कभी भी हॉरिज़न्टल प्रिंट्स वाले ब्लाउज़ ना सिलवाएं। हमेशा कम और वर्टिकल प्रिंट्स चुनें।

हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज़ करें अवॉयड
बाजुओं के फ्लैब्स को कवर करने के लिए हैवी वर्क ब्लाउज़ पहनने से बचें क्योंकि हैवी वर्क की वजह से ये और मोटे नज़र आते हैं। इसकी जगह आप ऐसे ब्लाउज़ पीस चुनें जिसमें गले पर वर्क हो। इससे लोगों का ध्यान कम से कम आपके हाथों पर तो नहीं जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
