Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बॉडी शेप के हिसाब से पहनें ट्रेंडी जींस, दिखें कूल और स्टाइलिश
बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाओं के वार्डरोब में जींस जरुर होती है। जींस और टीशर्ट भले ही सिंपल है लेकिन जींस को बहुत ही स्टाइलिश और फैशनेबल आउटफिट की तरह कैरी कर सकते है। स्टाइलिश लुक के लिए हमेशा परफेक्ट जींस का कैरी करना जरुरी होता हैं। अगर आप ज्यादा टाइट या फिर ज्यादा ढीली जींस पहनते है तो आपका लुक खराब दिख सकता हैं।

स्टाइलिश लुक के लिए अपने साइज के अनुसार जींस का सेलेक्शन करना चाहिए। आजकल के समय में फैशनेबल दिखने के लिए आपको कपड़ो का सही सेलेक्शन करना आना चाहिए। चलिए जानते है बॉडी साइज के अनुसार किस तरह की जींस को कैरी करना चाहिए, और कौन सी जींस आप पर सूट करेंगी।

कर्वी बॉडी
ज्यादा कर्वी गर्ल्स को जींस का सेलेक्शन करना नहीं आता है। वह कोई भी जींस ट्राई कर लेते है जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। कर्वी महिलाएं को टाइट जींस नहीं लेनी चाहिए। आप हल्की ढीली जींस कैरी कर सकती हैं। कूल और स्टाइलिश लुक के लिए हल्की ढीली जींस आपके लिए परफेक्ट है। वहीं इन दिनों लूज जींस का ट्रेंड है। आप लूज जींस पहन सकती हैं। लूज जींस के साथ स्टाइलिश टॉप और टीशर्ट को कैरी कर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

छोटी हाइट
अगर आपकी लंबाई कम है तो आप एंकल लेंथ या फिर इससे थोड़ी ऊपर लेंथ वाली जींस पहन सकती है। इससे आपकी हाइट भी ज्यादा नजर आएंगी। जींस के साथ आप हॉल्टर नेक टॉप और टीशर्ट पहन सकते है। वहीं आजकल बैल बॉटम जींस काफी ट्रेंड में है। आप हाईवेस्ट बैल बॉटम जींस को टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं।

पियर शेप
पियर बॉडी शेप महिलाओं को बॉयफ्रेंड जींस पहनना चाहिए। बॉयफ्रेंड जींस आपको परफेक्ट शेप देता है। बॉयफ्रेंड जींस के साथ क्रॉप टॉप पहन सकती हो, क्लासी लुक के आप बॉयफ्रेंड जींस के साथ स्टाइलिश टॉप पहन सकती है। पियर शेप बॉडी वाले ट्राउजर जींस को भी ट्राई कर सकते है।

लंबी हाइट
अगर आपकी हाइट लंबी है और आपके लेग्स पतले है तो आप स्किन फिट जींस ना पहने, स्किन फिट जींस अच्छी नहीं लगती हैं। लंबी हाइट की लड़कियों को हल्की ढीली जींस पहननी चाहिए। लंबी लड़कियों पर बैल बॉटम जींस बहुत अच्छी लगती हैं। लंबी लड़कियां बूट-कट जींस पहन सकती हैं। जींस ऊपर से फिट और नीचे से हल्की चौड़ी होती है, जिससे लेग्स को परफेक्ट शेप मिलता है। स्टाइलिश लुक के लिए आप बूट भी पहन सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
