Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पॉजिटिव सोच से भी निखरता है आपका चेहरा: अदिति देव शर्मा
2004 से टीवी स्क्रीन पर दिख रही हैं टीवी एक्ट्रेस अदिति देव शर्मा। टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अदिति। इनका शो गंगा सुपर हिट हुआ था। आज भी इन्हें लोग गंगा ही बुलाते हैं। इन्हें आजकल शो कथा अनकही में देखा जा रहा है। इसमें एक मां के जद्दोजहद को दिखाया जा रहा है। रियल लाइफ में मां हैं। बोल्डस्काय ने अदिति से अपने ब्यूटी सीक्रेट्स, डायट, फिटनेस और मोटिवेशन पर बातचीत की। पढ़े इस लेख में।

पॉजिटिव सोच से चेहरे पर आती है चमक
एक सवाल के जवाब में टीवी अभिनेत्री अदिति देव शर्मा ने कहा कि जब आप हमेशा पॉजिटिव सोच के साथ काम करते हैं, तो उसका असर पर आपके काम के साथ ही आपकी पर्सनैलिटी पर पड़ता है। यदि यह कहूं कि उसका साइन हमारे और आपके चेहरे पर भी पड़ता है, तो कोई गलत नहीं होगा। मैं अपने काम के दौरान हमेशा पॉजिटिव और खुश रहने की कोशिश करती हूं। इसका असर हमारे चेहरे पर भी होता है। यह सच है कि इंसानी जीवन में आपको और हमें दुख का सामना करना होता है। लेकिन, दुख स्थायी नहीं होता है। पॉजिटिव सोच के साथ समाधान खोजेंगे तो दुख का अंत हो जाएगा।
रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करना बेहद जरूरी
टीवी अभिनेत्री अदिति देव शर्मा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि रात में बिना मेकअप के सोना चाहिए। फेस पर कोई क्रीम आदि नहीं हो। काजल तक आंखों से उतार देना चाहिए। केवल आप लगाना चाहें तो बादाम तेल या कोई और तेल आप हल्का सा यूज करें। इससे आपके चेहरे की ताजगी बनी रहती है।
मां की सीख बेहद काम आती है

अदिति देव शर्मा ने बताया कि मेरी मां एक टीचर है। परिवार के कई संस्कार मां से ही बच्चों में आते हैं। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि ऐसी अच्छी मां मिली। हमलोगों के खान पान और डेली रूटीन को उन्होंने शुरू से ही मैनेज रखा है। इसलिए आज भी उसे जितना संभव होता है, फॉलो करने की कोशिश करती हूं।
फिट रहने के लिए करती हूं स्विमिंग
यह ठीक है कि टीवी सीरियल्स में काम करने के कारण 12 घंटे से अधिक समय मुझे सेट पर ही बिताना पड़ता है। लेकिन, जैसे ही समय मिलता है, सप्ताह में कम से कम 2 दिन स्वीमिंग करती हूं। पहले यह अधिक होता है। मां कहती हैं कि स्वीमिंग से हमारे शरीर में स्फूर्ति और ताजगी बनी रहती है। परिवार का सहयोग न हो तो हर जगह काम करना मुश्किल होता है। मेरा बेटा तीन साल का है। मैं घर आती हूं तो वह खुश हो जाता है। मेरे पति भी एक्टर हैं। वह मेरा बहुत साथ देते हैं। इसलिए सब कुछ आसानी से हो जाता है।
घर में इंडियन और बाहर चाइनिज-थाई है पसंद
यूं तो हेल्थ कॉन्शस हूं, लेकिन बाहर जाने पर फूडी हो जाती हूं। खान पान पर बात करते हुए सोनी टीवी पर जारी टीवी सीरियल कथा अनकही की अभिनेत्री अदिति देव शर्मा कहती हैं कि सेहत की बात आती है, तो गाजर-पपीता खाना अच्छा लगता है। इसका जूस भी पीती हूं। हमारी कोशिश होती है कि पराठा से दूर रहूं। घर में जब होती हैं, जो इंडियन खाने और मां के हाथों से बना डिश का कोई जवाब नहीं होता है। लेकिन, जैसे ही काम के सिलसिले में बाहर जाना होता है, चाइनीज और थाई डिश मेरा जी ललचाती है।
गंगा की भूमिका लोगों के दिमाग में है बैठी
विदेश में लोग मुझे आज भी मेरे शो गंगा की वजह से जानते हैं। जब मैंने शो गंगा खत्म किया था, तो लोग मुझे अदिति के बजाय उसी नाम से बुलाते थे। मुझे कई बार कहना पड़ता है कि अब मैं वह शो नहीं कर रही हूं।



Click it and Unblock the Notifications
