Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
इन टिप्स से दूर करें ब्लैकहेड्स, बहुत आसान है ये उपाय
ब्लैकहैड्स तेल और मृत कोशिकाओं का मिश्रण होते हैं जो कि रोम छिद्रों में जम जाते हैं। हवा के संपर्क में आने पर ये ऑक्सीडाइज़ और काले पड़ने लगते हैं। ये अधिकतर चेहरे, कमर, गर्दन, छाती, हाथों और कंधों पर दिखते हैं। स्किन एक्सपर्ट की मदद से जानते है कि ब्लैकहैड्स से किस तरह छुटकारा पाया जा सकता है।

सैलिसाइलिक एसिड का करें कम इस्तेमाल
ब्लैकहैड्स और व्हाइटहैड्स को हटाने में सैलिसाइलिक एसिड असरकारी होता है क्योंकि से अतिरिक्त तेल और त्वचा की मृत कोशिकाओं को तोड़ता है। लेकिन अधिकतर लोगों को ये एसिड सूट नहीं करता है और वो रोज़ इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
नाइट क्रीम लगाएं
रोमछिद्रों को बंद करने वाली त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करने के लिए डॉक्टर से कोई असरकारी नाइट क्रीम और सीरम के बारे में पूछें।
एक्सफोलिएट करें
त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए एक्सफोलिएटिंग फायदों के लिए स्किन ब्रश का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको हफ्ते में केवल एक बार इसका इस्तेमाल करना है ताकि त्वचा को कोई नुकसान न पहुंचे।
मास्क लगाएं
क्ले और चारकोल मास्क भी ब्लैकहैड्स को निकालने में असरकारी होता है। क्ले मास्क मिनरल से प्रचुर होता है और ब्लैकहैड्स से संबंधित तीन समस्याओं जैसे कि तेल बनने, त्वचा की मृत कोशिकाओं और बंद रोमछिद्रों की दिककत को दूर करता है। इसे पानी में मिलाकर लगाने से ये ब्लैकहैड्स को बाहर खींच लेता है और रोमछिद्रों को साफ करता है।
मॉइश्चराइजर लगाएं
आपकी स्किन ड्राई हो या ऑयली, उस पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं ताकि त्वचा हमेशा स्वस्थ रहे और सिबेशियस ग्रंथियां अधिक सक्रिय ना हों।
मेकअप ज्यादा न लगाएं
कीमोडोजेनिक मेकअप का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और बैक्टीरियन संक्रमण का भी खतरा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
