Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
क्या आपने कभी खाया है ओटमील डोसा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सुबह आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना चाहिये। आज हम यह चाहते हैं कि आप ओटमील से तैयार डोसा बनाएं। जी हां, आपने पहली बार ओटमील डोसे का नाम सुना होगा। जो लोग अपना वजन कम करनी की सोंच रहे हैं उनके लिये ओटमील डोसा बहुत लाभकारी होता है। माना जाता है कि एक कटोरी ओटमील का खाने से आपके शरीर को सभी प्रकार की पौष्टिकता प्रदान करता है। इससे आप फिट भी रहते हैं और हेल्दी भी। ओटमील डोसा बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं ओटमील डोसा बनाने की विधि-
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
ओट्स- 1 कप
चावल का आटा- 1/4 कप
सूजी- 1/4 कप
दही- 1/2 कप
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक
तेल
विधि-
- आपको सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लेना चाहिये जैसे, ओट्स, चावल का आटा, सूजी, दही, मिर्च पाउडर और नमक आदि। इसमें पानी की मात्रा ठीक प्रकार मिलाएं जिससे घोल ना गाढा हो और ना ही ज्यादा पतला।
- अब फ्राइंग पैन गरम करें, हल्का सा तेल लगाए और जब तेल गरम हो जाए तब इसमें कटोरी भर कर डोसे का घोल डाल कर फैला दें।
- अब ओटमील डोसे के किनारों पर तेल लगाइये। जब यह एक ओर पक जाए तब इसे पलट दीजिये। फिर इसे तवे से हटाइये और किनारे ररख दीजिये।
Comments
English summary
Oatmeal Dosa Recipe For Healthy Morning
Story first published: Thursday, December 19, 2013, 9:33 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2013



Click it and Unblock the Notifications
