Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
इटैलियन मीटबॉल्स: यम्मी स्नैक्स
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
इटैलियन मीटबॉल्स खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध इटैलियन रेसिपी है जो कि आप अपने घर पर आराम से बना सकती हैं। इसमें ढेर सारी चीज पड़ी होती है जिससे इसका स्वाद बहुत ही क्रीमी हो जाता है। इस मटनबॉल्स में मटन का प्रयोग होता है, जिसे तीन सीटी लगा कर कुकर में पका लिया जाता है। यह बहुत ही आसानी से बनाई जा सकती है। चलिये जातने हैं इस इटैलियन मीटबॉल्स को बनाने की विधि-
कितने- 4-5
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

मीट बॉल्स बनाने के लिये सामग्री-
- मटन- 500 ग्राम
- अंडा- 1
- ब्रेड क्रंब- 1/2 कप
- ओरीगेनो- 2 चम्मच
- धनिया - 2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
- दूध- 1/2 कप
- चीज- 1/4 कप
- रिकोटा चीज- 1/4 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- वेजिटेबल ऑइल- 1 कप
सॉस के लिये सामग्री-
- टमाटर- 2 कप बारीक कटे
- हरी मिर्च- 2
- लहसुन- 3
- धनिया- 2 चम्मच
- शिमला मिर्च- 1/2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- ऑलिव आइल- 2 चम्मच
विधि-
- मटन को कुकर में 3 सीटी आने तक पका लें और किनारे रख दें।
- फिर मटन को बड़े कटोरे में रख कर उसमे अंडा मिलाएं। फिर ब्रेड क्रंब्स, ओरीगेनो, धनिया, काली मिर्च पाउडर, लहसुन पेस्ट, दूध, परमेसन चीज, रिकोटा चीज और थोड़ा सा नमक डाल कर मिक्स करें। किनारे रख दें।
- अब फ्राइंग पैन 2 चम्मच वेजिटेबल आइल डालें, फिर उसमें कटे हुए प्याज डाल कर फ्राई करें।
- फिर उसमें कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया , शिमला मिर्च और नमक डाल कर 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं। फिर उसे ठंडा कर के मिक्स में पेस्ट बना कर किनारे रख दें।
- अब मीट के मिश्रण को ले कर उसकी छोटी छोटी बॉल्स बनाएं और गरम तेल में तल लें।
- मीठ बॉल्स को एक एक कर के फ्राई करें।
- सभी मीट बॉल्स को प्लेट में निकालें और ऊपर से उस पर सॉस डालें। आपको इटैलियन मीठ बॉल्स तैयार हैं
Comments
English summary
Italian Meatballs: A Yummy Snack
Story first published: Saturday, January 4, 2014, 16:01 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2014



Click it and Unblock the Notifications