Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Childran's Day पर बॉलीवुड की 6 ऐसी फिल्में जिन्हें हर मां-बाप को बच्चे के साथ देखना चाहिए
Childrens Day Special Movies: "सिनेमा जीवन का दर्पण है" एक लोकप्रिय कहावत है लेकिन कभी-कभी सिनेमा केवल मनोरंजन के दायरे से आगे बढ़कर शैक्षिक या प्रेरणादायक बन जाता है। बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों के कई बेहतरीन उदाहरण हैं जो प्रेरणा देती हैं, शिक्षित करती हैं और दिमाग को व्यापक बनाती हैं।
अपने बच्चों के साथ ऐसी फिल्में देखना एक बहुत ही भावुक अनुभव हो सकता है। आज हम आपको 10 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको रियल लाइफ एक्सपीरियंस दे सकते हैं-

तारे जमीन पर (2007)
साल 2007 में आई आमिर खान स्टारर फिल्म तारे जमीन पर को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के जरिए बच्चों से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई थी। फिल्म में ऐसे बच्चों के बारे में दिखाया गया जो पढ़ाई में कमजोर लेकिन काफी क्रिएटिव होते हैं। अमोल गुप्ते और आमिर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की दर्शकों ने काफी सराहना की थी।
आई एम कलाम (2010)
नीला माधब पांडा की निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों के साथ ही समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। इस फिल्म के लिए हर्ष मायर ने नेशनल अवार्ड भी जीता था। फिल्म एक ऐसे बच्चे की कहानी पर आधारित थी, जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ए पी जे अब्दुल कलाम से बहुत प्रभावित होता है और उनसे मिलने की ख्वाहिश करता है।
धनक
यह कहानी राजस्थान के एक गांव में रहने वाले छोटू (कृष छाबरिया) और उसकी बहन परी (हेतल गड्डा) की है। बचपन में मां-बाप के देहांत के बाद इन दोनों के चाचा (विपिन शर्मा) ने इन्हें पुष्कर से लाकर अपने घर में शरण दी और लालन-पालन करते हैं। छोटू का पसंदीदा एक्टर सलमान खान और परी का शाहरुख खान है। छोटू बचपन से ही आंखों से दिव्यांग है और एक दिन जब परी को एक पोस्टर के माध्यम से पता चलता है की शाहरुख खान उसके भाई की आंख के लिए कुछ कर सकता है, तो वह अपने भाई की आंख वापस लाने का उपाय सोचने लगती है। फिर दोनों भाई-बहन पास के गांव में शूटिंग कर रहे शाहरुख खान से मिलने की कोशिश करने लगते हैं।
बम-बम भोले
ये फिल्म एक परिवार की कहानी है जिसमें दो बच्चे और मां- बाप रहते हैं। माता- पिता चाय के बागान में काम करते हैं। एक दिन बच्चे का एक जूता कहीं खो जाता है और वो अपने पैरेंट्स को भी इस बारे में नहीं बता पाते हैं। बच्चे बिना शूज़ के इतने महंगे और बड़े स्कूल में भी नहीं जा सकते हैं। बच्चों का इस परेशानी से डील करने का तरीका आपको इंस्पायर करेगा।
स्टैनली का डिब्बा
साल 2011 में रिलीज हुई यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म को अमोल गुप्ते ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो हमेशा अपने दोस्त का टिफिन खाता है, लेकिन कभी भी अपने लिए लंच नहीं लाता। इस फिल्म में काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले। बेहद साधारण तरीके से बनी इस फिल्म में थोड़ी बहुत कॉमेडी बच्चों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
चिल्लर पार्ट
चिल्लर पार्टी बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों में से एक और नेशनल अवार्ड भी जीत चुकी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे छोटे-छोटे बच्चे एक दूसरे के कितने अच्छे दोस्त होते हैं और कभी भी मुसीबत आने पर एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं। इस फिल्म की कहानी बहुत शानदार और कॉमेडी से भरपूर है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।
OMG 2
बच्चों को सेक्स एजुकेशन पर बनी हाल ही में रिलीज हुई से OMG 2 एक जबरदस्त फिल्म है। स्कूलों में सेक्स एजुकेशन की जरूरत को बताती ये कहानी शानदार तरीके से कही गई है। अगर आपके बच्चे 12 साल से बड़े हैं, तो चिल्ड्रेन डे के मौके पर भी आपको भी ये फिल्म अवेयरनेस के हिसाब से दिखाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
