Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मीरा की तरह साड़ी व लहंगा पहनकर आप भी वेडिंग फंक्शन में कर सकती हैं रॉक
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने भले ही फिल्मों से दूरी बनाकर रखी हो, लेकिन फिर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। लड़कियां उनके लुक्स से लेकर स्टाइल से आईडियाज लेकर अपना लुक अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में मीरा ने अपने दोस्त की शादी के फंक्शन को एन्जॉय किया और इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को शेयर भी किया। उन्होंने येलो कलर की साड़ी और रीगल पर्पल लहंगे को वेडिंग फंक्शन में कैरी किया। दोनों ही एथनिक वियर में वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं। तो, आइए हम उसकी साड़ी और लहंगे पर करीब से नज़र डालें और इसे फैशन गोल्स को डिकोड करें-

येलो साड़ी में मीरा राजपूत
मीरा राजपूत कपूर ने इस लुक में एक ब्राइट पीली शिफॉन की साड़ी पहनी थी, जिसमें छोटे स्ट्राइप्ड पैटर्न था। मीरा के इस लुक को डेलना नेलसथ द्वारा स्टाइल किया गया। मीरा ने अपनी इस साड़ी के पल्लू को ओपन लुक दिया। जिसमें सफेद कढ़ाई पैटर्न और ग्रीन कलर का बार्डर नजर आया। स्टार पत्नी ने अपनी साड़ी को एक स्लीवलेस प्लंजिंग-नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया और फ्लोरल पैटर्न वाले पोटली बैग के साथ अपने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाया। मीरा की साड़ी और बैग दोनों अनीता डोंगरे के थे और उन्होंने सिल्वर-टोन्ड ब्रेसलेट और रिंग के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। वहीं हेयर्स में मीरा ने हाफ ओपन लुक रखा और मेकअप को ब्लैक आईलाइनर, पिंक ब्लश और पिंक लिप शेड के साथ कंप्लीट किया।

रीगल पर्पल लहंगे में मीरा राजपूत
मीरा राजपूत कपूर ने जयंती रेड्डी के लेबल से आए पारंपरिक बैंगनी लहंगे में रीगल वाइब्स को फ्लॉन्ट किया। उनके लहंगे में गोल्डन पैटर्न बॉटम पर था और उसका बार्डर भी बेहद स्टाइलिश था। मीरा के इस लुक को डेलना नेलसथ द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने अपने इस लहंगे को हाफ स्लीव्स वाले मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें फ्रंट ने नॉटेड डिटेलिंग की गई थी। दिवा ने अपने लुक को एक लाल दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया, जिसमें एक कढ़ाईदार बॉर्डर और एक लाल पोटली बैग था। वहीं एसेसरीज में मीरा ने श्री परमानी ज्वेल्स से एक स्टेटमेंट गोल्ड नेकपीस को पेयर किया। मीरा ने अपने हेयर्स को साइड-पार्टेड हाइलाइटेड कर्ल्स लुक दिया। वहीं मेकअप में एक छोटी काली बिंदी, ब्लैक आईलाइनर, हाइलाइट चीकबोन्स और पिंक लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

आपको मीरा राजपूत का कौन सा वेडिंग लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
