Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अनन्या और आलिया ने पहनी टाई डाई टी और डेनिम शॉर्ट्स, किसका लुक था बेस्ट
Celebretie Wardrobe
lekhaka-Mitali jain
By Mitali Jain
समर्स ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हम सभी ने अपने वार्डरोब में चेंज करना शुरू कर दिया है। डे टाइम लुक से अब जैकेट्स या कोट्स को बाहर कर दिया गया है। आपने भी अपने लुक में कुछ हद तक बदलाव करने शुरू कर दिए होंगे। अगर आप अपकमिंग मौसम में केजुअल्स में कुछ सिंपल लेकिन स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो ऐसे में बॉलीवुड दीवाज़ के वार्डरोब से आईडियाज लेना यकीनन एक अच्छा आईडिया है। हाल ही में अनन्या पांडे और आलिया भट्ट दोनों टाई डाई टी और डेनिम शॉर्ट्स कॉम्बो में नजर आईं। दोनों ही डिवा इस आउटफिट में समर्स केजुअल्स के न्यू फैशन गोल्स सेट कर रही थीं। साथ ही दोनों ने इसे अपने-अपने स्टाइल में कैरी किया। तो चलिए जानते हैं कैसा था इन दोनों एक्ट्रेस का लुक-

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे एक नहीं, बल्कि कई बार टाई-डाई लुक में नजर आ चुकी हैं। इस लुक में भी उन्होंने इस स्टाइल को बेहद ही कलरफुल तरीके से कैरी किया। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 एक्ट्रेस ने ब्लू, ग्रीन, पिंक, येलो, ऑरेंज, आदि के कॉम्बिनेशन की कलरफुल टाई-डाई टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम शॉर्ट्स को पहना। इसके साथ उन्होंने कलरफुल शूज पहनकर अपने लुक को एक स्पोर्टी टच दिया। नो मेकअप, स्लीक बन में अनन्या ने अपनी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट किया। इसके साथ अनन्या ने व्हाइट टोट बैग को कैरी किया।

आलिया भट्ट
वहीं आलिया भट्ट को उनके हॉलिडे से लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट लुक में आलिया ने ब्लू टाई डाई टी को कैरी किया था। जिसे उन्होंने अनन्या की तरह ही ब्लू शॉर्ट्स के साथ स्टाइल किया। हालांकि अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने ब्लैक मास्क के अलावा ब्लैक वॉच, गॉगल्स व स्मॉल हूप्स ईयररिंग्स को कैरी किया। आलिया ने सेंट लॉरेंट टोट से अपने लुक के कंप्लीट किया।

आपको आलिया भट्ट व अनन्या पांडे में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
Comments
English summary
Alia Bhatt And Ananya Pandey Look Stunning In Tie Dye Tee and Denim Shorts Combs
Story first published: Thursday, February 25, 2021, 16:01 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021



Click it and Unblock the Notifications
