Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
क्या आप भी करती है शरीर के हिसाब से साड़ी का सेलेक्शन !
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे आप अपने शरीर के हिसाब से कौन सी साड़ियों का चुनाव करें।
वैसे तो साड़ी का फैशन पुराने जमाने से चला आ रहा है और ये हर महिला का सबसे पसंदीदा परिधान भी होता है। साड़ी आप शादी, पार्टी या फिर किसी भी त्योहार पर पहन सकती हैं। लेकिन, यह भी सच है कि जब आप साड़ी खरीद रही हों तो अपने बॉडी टाइप का विशेषतौर पर ध्यान रखें। क्योंकि, कुछ साड़ियां आपके बॉडी के हिसाब से सूट करती हैं। ऐसे में, आपको वैसी साड़ी ही अपने लिये खरीदनी है जो आपके शरीर के हिसाब से परफेक्ट हो। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आपको अपने फिगर के हिसाब से कौन सी साड़ियां सेलेक्ट करनी चाहिए।

1- कम हाइट वाली महिलाओं के लिए साड़ी
अगर आपकी हाइट कम है तो आपको ज्यादा ब्राइट कलर की साड़ी पहनने से बचना चाहिए। साथ ही, हैवी वर्कवाली या बहुत ज़्यादा प्रिंटेड साड़ी भी आप ना पहनें। बल्कि आप छोटे बॉर्डर वाली साड़ी का चुनाव करें क्योंकि, कम हाइटवाली महिलाओं को चौड़े बॉर्डरवाली साड़ी नहीं पहननी चाहिए, इससे उनकी हाइट और कम नज़र आने लगती है।

2- लंबी लड़कियों के लिए साड़ी
आपकी हाइट लंबी है तो आपको इस बात का फायदा होता है कि आप किसी भी तरह की साड़ियों का चुनाव अपने लिए कर सकती हैं। जैसे कि नेट, शिफॉन या सिल्क किसी भी तरह की साड़ियां आप पर अच्छी लगेंगी। और जिन साड़ियों के बॉर्डर काफी हैवी होते हैं, वो साड़ियां अगर आप पहनती हैं तो वो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी

3- दुबली लड़की के लिए साड़ी
दुबली-पतली महिलाओं को साड़ी का चुनाव करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि इस तरह की महिलाओं के ऊपर सिफॉन, सिल्क या फिर क्रेप की साड़ियां अच्छी लगती हैं। इसके अलावा, वह महिलाएं जो जरूरत से ज्यादा दुबली हैं उन्हें इन साड़ियों को पहनने से बचना चाहिए, खासकर शिफॉन और क्रेप क्योंकि इसमें वह और भी दुबली लग सकती हैं। ऐसे में, वह कॉटन की साड़ी पहन सकती हैं, जिसमें वह थोड़ी हेल्दी दिख सकें।

4- हेल्दी या गर्भवती महिलाओं के लिए साड़ी
अगर आप हेल्दी हैं या फिर माँ बनने वाली हैं तो आप कॉटन या तांत जैसी साड़ियों को न पहनें। क्योंकि, इन साड़ियों में आप और भी ज्यादा मोटी दिख सकती हैं। इसलिए आप शिफॉन या प्रिंटेड साड़ियों का चुनाव करें साथ ही आप डार्क कलर की साड़ियां भी पहन सकती हैं।

5- ऐपल शेप्ड बॉडी के लिए साड़ी
ऐपल शेप्ड बॉडी में महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा काफी बड़ा होता है, जो गलत साड़ी के चुनाव से भद्दा दिख सकता है। ऐसे में, आप थोड़ी गहरी साड़ी पहनें जैसे कि कांजीवरम या सिल्क की साड़ियां। क्योंकि, एक तो यह साड़ी थोड़ी थिक होती हैं, और साथ ही इसके बॉडर्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। साथ ही, आप ऊपर के भाग को थोड़ा सा कवर करते हुए आप सीधा पल्ला भी बांध सकती हैं।

6- कर्व शेप्ड बॉडी के लिए साड़ी
ऐसी बॉडी वाली लड़कियां साड़ी में काफी सेक्सी लगती हैं। अगर आपका फिगर भी कर्व शेप्ड में है तो आप शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियां पहन सकती हैं। इसके लिए आप लो बेस्ट की साड़ियां भी खरीद सकती हैं ।



Click it and Unblock the Notifications
