Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
होने वाली दुल्हन के लिए यह रहे कुछ बेहतरीन पेस्टल शेड्स लहंगा डिजाइन्स
वेडिंग में एक दुल्हन के लिए जो चीज सबसे खास होती है, वह है उसका लहंगा। सबसे पहले लड़कियां अपने लहंगे को चुनती हैं और उसके बाद ही अन्य एसेसरीज, फुटवियर व मेकअप लुक आदि को डिसाइड किया जाता है। आमतौर पर जब भी ब्राइडल लहंगे की बात होती है, तो सबसे पहले मन में रेड कलर का ही ख्याल आता है। यकीनन रेड ब्राइडल में एक एवरग्रीन कलर है। लेकिन हर साल वेडिंग फैशन भी बदलता रहता है और ऐसे में अगर आप एक ट्रेंडी दुल्हन दिखता चाहती हैं तो बेहतर होगा कि आप लेटेस्ट ट्रेंड से कदम से कदम मिलाकर चलें। इस बार ब्राइड्स के लिए पेस्टल शेड्स लहंगे को वर्ल्डवाइड पसंद किया जा रहा है। तो ऐसे में आप भी पिंक, पीच से लेकर ग्रीन शेड्स के लहंगे को अपने खास दिन के लिए चुन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ पेस्टल शेड्स ब्राइडल लहंगों के बारे में-

पेस्टल पिंक लहंगा
पिंक कलर यकीनन आपको एक फेमिनिन लुक देता है और जब ब्राइडल लहंगे की बात हो तो आप पिंक के कई शेड्स को ट्राई कर सकती हैं। पेस्टल पिंक या सॉफ्ट पिंक कलर आपके ब्राइडल लुक में स्टाइल के साथ-साथ एक एलीगेंस और ग्रेस भी एड करेगा। इन पेस्टल पिंक लहंगों के साथ सिल्वर वर्क, डिफरेंट मोटिफ व फ्लोरल पैटर्न बेहद ही खूबसूरत लगता है।

पीच शेड
जब पेस्टल शेड्स की बात हो और उसमें पीच कलर को शामिल ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अगर आप एक क्यूट और मॉडर्न ब्राइड दिखना चाहती हैं तो ऐसे में पीच शेड्स लहंगे को चुना जा सकता है। इसे आप अपने खास दिन के अलावा प्री-ब्राइडल वेडिंग फोटोशूट या प्री-ब्राइडल फंक्शन के लिए भी कैरी कर सकती हैं।

पेस्टल ब्लू
ब्लू आमतौर पर डार्क कलर माना जाता है। लेकिन आप पेस्टल ब्लू को शादी के अलग-अलग फंक्शन के लिए बेहद आसानी से चुन सकती हैं। आजकल मार्केट में आपको पेस्टल ब्लू कलर के कई बेहतरीन ब्राइडल लहंगे मिल जाएंगे। पेस्टल ब्लू के साथ लाइट पिंक और पीच कलर बेहद ही ब्यूटीफुल लगता है।

ड्यूल टोन पेस्टल लहंगा
अगर आप अपने ब्राइडल लुक में कुछ अलग व खास करना चाहती हैं तो ऐसे में आप ड्यूल टोन पेस्टल लहंगे के बारे में विचार कर सकती हैं। ड्यूल टोन पेस्टल लहंगे में आप कई पेस्टल शेड्स को एक साथ कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं।

लैवेंडर लहंगे
पर्पल में ऐसे कई पेस्टल शेड्स हैं, जिसके बिना एक दुल्हन का वार्डरोब कंप्लीट ही नहीं हो सकता। आप लैवेंडर से लेकर लाइलैक शेड्स के लहंगे को अपनी सगाई से लेकर संगीत पार्टी का हिस्सा बना सकती हैं।

पेस्टल ग्रीन
आमतौर पर ग्रीन को एक बोरिंग कलर माना जाता है, लेकिन ग्रीन के कई शेड्स के लहंगे आपके मेहंदी फंक्शन से लेकर रिसेप्शन तक को काफी खास बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
